खेल

IND vs NZ : दूसरे दिन भारत ने न्यूज़ीलैंड को किया ऑल आउट, 97 रनों की बनाई बढ़त

क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे भारत बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारतीय टीम ने 97 रन की बढ़त बना ली है। पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक न्यूजीलैंड ने इंडिया को 242 रन पर समेट दिया था।

जवाब में दूसरे दिन में शमी के 4 विकेट की बदौलत इंडिया ने न्यूजीलैंड को 235 पर ढेर कर दिया और 7 रनों की बढ़त अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड की तरफ से पहली पारी में काइल जेमिसन ने 5 विकेट लिए। पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक न्यूजीलैंड के पहले विकेट ने 63 रन की साझेदारी कर ली थी। उनका स्कोर 63/0 था और 179 रन से ट्रेल में थे।

दूसरे दिन में भारत के लिए पहली सफलता उमेश यादव ने दिलाई। उन्होंने टॉम ब्लंडन  को 30 रन के निजी स्कोर में एलबीडबल्यू कर बाहर का रास्ता दिखाया। भारत की ओर से शमी ने 4 विकेट लिए। न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लाथम ने सार्वधारिक 52 रनों की पारी खेली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 90 रन पर अपने 6 विकेट खो दिए हैं।

हनुमा विहारी 5 और उनके साथ ऋषभ पंत 1 रन बनाकर क्रीज़ में डटे हुए है। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 97 रनों की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बौल्ट ने 3 विकेट झटक लिए हैं। आपको बता दें कि भारत दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में 1-0 से पीछे चल रहा है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close