उत्तराखंडMain Slideजीवनशैलीप्रदेश

16 जुलाई को हरेला पर्व पर सरकारी छुट्टी का ऐलान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर स्वीकृति दी है। पूर्व में इसे निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया था।

इस वर्ष 23 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरेला पर्व पर पूरे राज्य में एक ही दिन में व्यापक वृक्षारोपण किए जाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए हरेला पर निर्बन्धित अवकाश को सार्वजनिक अवकाश मे परिवर्तित किए जाने का निर्णय लिया गया था। अब हर साल हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि ‘‘हरेला पर्व हमें प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ता है। पर्यावरण का संरक्षण उत्तराखण्ड की संस्कृति में रहा है। हरेला पर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने से लोग हरेला पर वृक्षारोपण में भागीदारी कर सकेंगे। सभी मिलकर हरियाली का उत्सव ‘हरेला’ उत्साह से मनाएंगे।’’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close