Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

देहरादून के फ्लाईओवर पर फिर हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, एक घायल

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के फ्लाईओवर पर कई जानलेवा हादसे हुए हैं। आए दिन इस फ्लाईओवर पर हादसे हो रहे हैं। आज फिर रिस्पना से ISBT जाने वाले फ्लाईओवर पर एक भयानक हादसा हो गया।

सड़क हादसे में मोटरसाईकल सवार जवान की मौत हो गई है। भारतीय सेना में  मृतक जवान नरेश गुरुंग तैनात था। फ्लाईओवर पर बाइक अनियंत्रीयत होने के कारण ये हादसा हुआ।

जवान के साथ बाइक पर एक महिला भी सवार थी जो गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी। बता दें ये घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close