Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री बदले जाने की अफवाह पर सीएम त्रिवेन्द्र ने कही ये बड़ी बात –

उत्तराखण्ड ने मुख्यमंत्री के बदलने की अफ़वाहों के बीच सीएएम त्रिवेन्द्र सिंह का बयान सामने आया है। सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि ये सब सामान्य राजनीति का हिस्सा है इस तरह की अफवाहे कोई मायने नही रखती हैं।

राजनीति में हलचल

उत्तराखण्ड की सियासत में कुछ दिनों से मुख्यमंत्री के बदले जाने की चर्चाएं राजनीति में हलचल मचा रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था  जल्द ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाया जा सकता है।

सीएम त्रिवेन्द्र को दिल्ली में आलाकमान ने किया तलब

भाजपा हाई कमान जल्द कोई बड़ा निर्णय लेगा। हालांकि इन सब अफवाहों से बेफिक्र होकर मुख्यमंत्री अपने काम मे लगे रहे उनका दो दिन का दिल्ली दौरा भी था। जब सीएम अपने दिल्ली दौरे पर गए तब भी यही अफ़वाह फैली की सीएम त्रिवेन्द्र को दिल्ली में आलाकमान ने तलब किया है।

मुद्दे पर दिया अपना बयान

जब  मुख्यमंत्री दिल्ली में मौजूद थे तो उत्तराखण्ड की सोशल मीडिया में हलचल मची थी। सबकी नजर इस बात पर थी क्या सच में कोई बदलाव हो रहा है। इन सब अफवाहों की खबर मुख्यमंत्री तो जरूर रही होगी। लेकिन 3 दिन बाद जब सीएम  दिल्ली से लौटे तो वो इन सब अफ़वाहों से बेफ़िक्र नजर आए और खुलकर इस मुद्दे पर अपना बयान भी दिया।

विरोधियों पर बड़ा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सब चलता रहता है। कुछ लोग बौखलाहट में इस तरह की अफवाहें फैलाते रहते है। ये सब राजनीति का सामान्य हिस्सा है। मुख्यमंत्री का आत्मविश्वास और उनकी हल्की सी मुस्कुराहट अपने विरोधियों पर बड़ा निशाना तो साध ही रही है साथ ये भी साबित कर रही है कि अभी राज्य के राजा त्रिवेन्द्र सिंह को कोई बड़ा खतरा नही है।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close