व्यापार

रसोई गैस सिलिंडर के दाम अब पड़ेंगे आपकी जेब पर भारी

इंडियन ऑइल ने सिलिंडर के दाम में लगभग 150 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी है। सभी महानगरों में बिना सब्सिडी वाले 14 किलो के रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 144.50 रुपए से 149 रुपए तक की बढ़ोत्तरी कर दी गई है, ये बढ़ोत्तरी आज से लागू हो गयी है।

गैस सिलिंडर का ये हुआ दाम

दिल्ली में अब 14 किलो का गैस सिलिंडर 858.50 रुपए में मिलेगा। यहां 144.50 रुपए दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं, कोलकाता के ग्राहकों को 149 रुपए ज्यादा चुकाकर 896.00 रुपए के दाम पर सिलिंडर दिया जाएगा। मुंबई में 145 रुपए की बढ़ोतरी के साथ नया दाम 829.50 रुपए हो गया है और चेन्नैई में इसके दाम 147 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 881 रुपए कर दिए गए हैं।

इस दाम पर मिल रहा है कामर्शल गैस सिलेंडर

1 फरवरी को पेश हुए बजट से पहले कामर्शल गैस सिलेंडर के दाम में 224.98 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। कमर्शल सिलिंडर 1550.02 रुपए के दाम पर मिल रहा है।

कीमतों को प्रकाशित करना किया बंद

वहीं, घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया था। पिछले महीने तक सब्सिडी वाली कुकिंग गैस के दाम पिछले छह महीने में 13 पर्सेंट यानी 62 रुपए प्रति सिलिंडर बढ़े। सरकार के फ्यूल सब्सिडी में कटौती करने के बाद ऑयल कंपनियों ने कीमतों को प्रकाशित करना बंद कर दिया है।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close