उत्तराखंडMain Slideतकनीकीप्रदेशव्यापार

अब आसमान रास्ते सहस्त्रधारा से जाइए गौचर और चिन्यालीसौड़, शुरू हुई हैलीपैड सेवा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को उड़ान योजना के अन्तर्गत सहस्त्रधारा हैलीपैड से गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए हैली सेवा का फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया।

सहस्त्रधारा

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हैली सेवा शुरू होने से दूरस्थ क्षेत्रों को अत्यधिक लाभ पहुंचेगा। यह राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाओं के समय यह सेवा बहुत ही लाभप्रद होगी। राज्य सरकार की कोशिश है कि और जनपदों को भी हैली सेवा के माध्यम से जोड़ा जाए। हैली सेवाओं के शुरू होने से राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए प्रदेश की हवाई पट्टियों को विकसित किए जाने की दिशा में कार्य चल रहा है। राज्य सरकार छोटे हवाई जहाज की सेवाओं को शुरू करने के लिए प्रयास कर रही है।

इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत, विधायक गणेश जोशी,  मुन्नी देवी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव भारत सरकार प्रदीप सिंह खरोला और सचिव पर्यटन विभाग उत्तराखण्ड दिलीप जावलकर भी उपस्थित थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close