अन्तर्राष्ट्रीय

OMG : नई फिल्म आने पर हर बार प्रेग्नेंट हो जाती है ये लड़की

जब भी मूवी देखने जाती है ये लड़की तो ये प्रेग्‍नेंट हो जाती है, आपको ये बात सुनकर हैरानी हुई होगी। दरअसल वो लड़की प्रेग्नेंट होती नहीं थी बल्कि प्रेग्‍नेंट दिखने के लिए वो अपना पेट फुला लेती थी। एक तरफ वो लड़की मूवी देखने जाने से पहले एकदम नोर्मल ही रहती थी लेकिन ये लड़की मूवी देखने तक लोगों की नजरों में प्रेग्नेंट हो जाती थी। आखिर वो लड़की ऐसा क्‍यों करती थी तो आपको बता दें कि वो अपने पेट पर गोल आकार की एक फोम बांध लेती थी जिससे लोगों को ये लगता था कि वह लड़की गर्भवती है।

इस वजह से करती थी ऐसा

जब भी आप मूवी देखने के लिए जाते हैं तो सुरक्षा को नज़र रखते हुए थियेटर के अंदर कुछ भी खाने पीने का सामान नहीं ले जाने दिया जाता है इसी वजह से इस लड़की ने ऐसा किया। इस लड़की ने इससे बचने के लिए ऐसा किया जिससे वो सबकी नजरों से बच भी जाए और स्‍नैक्‍स अंदर ले जा सके लेकिन जब वो पकड़ी गयी तो पुलिस वाले भी आश्चर्य में पड़ गए।

सुरक्षा कर्मियों ने ली तलाशी

हमेशा जब भी ये लड़की कोई मूवी देखने जाती थी तो वो अपने पेट में फोम चिपका लेती थी जिससे वो प्रेग्नेंट लगती थी और उसमें वो स्नैक्स और कोल्ड्रिंक्स भर कर ले जाती थी लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उसने कभी भी नहीं सोचा होगा। एक दिन जब वो लड़की थियेटर में इस तरह जा रही थी तभी थियेटर में लगे सुरक्षा कर्मियों को लड़की के पेट में किसी विस्फोटक होने का संदेह हुआ और तभी सुरक्षा कर्मियों ने उस लड़की जिसका नाम आपो है उसकी तलाशी लेनी शुरू की तब जाकर ये सारी सच्चाई सामने आई। और सबसे बड़े आश्चर्य की बात तो ये है कि इस बारे में खुद इस लड़की ने ही ट्वीटर पर शेयर कर बताया है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close