Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

Union Budget 2020 : हर वर्ग का ध्यान रखकर दी गई आयकर छूट, जानिए नया आयकर स्लैब

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आम करदाताओं को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं, और वित्त मंत्री का ये बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा है। सरकार ने इनकम टैक्स में छूट की सीमा को बढ़ा दिया है। हर वर्ग का ध्यान रखकर आयकर छूट दी गई है।

वित्त मंत्री ने घोषणा कि है कि 5 लाख तक आमदनी वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। 5 से 7.50 लाख रुपए तक आमदनी वालों को अब 10 प्रतिशत टैक्स देना होगा, पहले इसे 20 प्रतिशत देना होता था।

जिनकी आमदनी 7.50 लाख से 10 लाख रुपए तक है, अब उन्हें 15 प्रतिशत टैक्स होना होगा। 10 से 12.50 लाख रुपए तक आमदनी वालों को 20 प्रतिशत टैक्स देना होगा, पहले ये दर 30 प्रतिशत थी।

12.50 लाख से 15 लाख रुपए की आमदनी वालों को 25 प्रतिशत टैक्स देना होगा, पहले ये दर 30 प्रतिशत थी। वहीं जिनकी आमदमी 15 लाख रुपए से ज्यादा है, उनको 30 प्रतिशत टैक्स देना होगा।

नया आयकर स्लैब इस प्रकार है –

0 से 5 लाख तक – 0 प्रतिशत

5 लाख से 7.5 लाख तक – 10 प्रतिशत

7.50 लाख से 10 लाख तक – 15 प्रतिशत

10 लाख से 12.50 लाख तक – 20 प्रतिशत

12.50 लाख से 15 लाख –  25 प्रतिशत

15 लाख से ऊपर आमदनी पर – 30 प्रतिशत

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close