Main Slideउत्तराखंडतकनीकीस्वास्थ्य

उत्‍तराखंड : जरूरतमंदों को मिलेगी आर्थिक सहायता, सीधे उनके खाते में दी जाएगी राशि   

उत्तराखंड में अब जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी। ये आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में पहुंचाई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष पोर्टल का प्रारंभ किया गया है। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने वालों को डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष पोर्टल और ई-ऑफिस योजना का शुभारम्भ

मंगलवार के दिन सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष पोर्टल और ई-ऑफिस योजना का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-ऑफिस से सचिवालय के कार्यों में उत्तरदायी, प्रभावी और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसमें फाइल निस्तारण के कार्यों में तेजी और कार्य प्रबंधन में सुधार देखा जा सकेगा।

सीधा अस्पताल को धनराशि भेजने की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत कोष पोर्टल के माध्यम से आम लोहों को काफी फायदा पहुंचेगा। अब इस ऑनलाइन प्रक्रिया से जरूरतमंदों को एक सप्ताह के भीतर आर्थिक सहायता दी जा सकेगी। वहीं, मरीजों के मामले में बाद में सीधा अस्पताल को धनराशि भेजने की व्यवस्था होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close