Main Slideउत्तराखंडराजनीति

देहरादून : त्रिवेंद्र कैबिनेट में लिए गए ये फैसले

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज इस साल की पहली कैबिनेट की बैठक समाप्त हुई। वर्ष की पहली बैठक में कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

वर्ष की पहली कैबिनेट बैठक में इन बिंदुओं पर हुई चर्चा

  • राजकीय महाविद्यालय में रिक्त पदों पर अभ्यर्थियो का कुछ शर्तों के साथ चयन किया जाएगा।
  • लोकसेवा आयोग से चयन में देर होने के चलते फैसला लिया गया।
  • केदारनाथ में चल रहे निर्माण कार्यों पर फैसला लिया गया।
  • पहले सी एस आर के फ़ंड से किया जाता था निर्माण कार्य अब राज्य सरकार भी निर्माण कार्य कराएगी।
  • आज उत्तराखंड राज्य की प्रथम ई कैबिनेट की जानकारी शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक जी द्वारा दी गई।

आज ई कैबिनेट में स्वीकृत किये गए कुल 6 प्रस्ताव 

  • विधान सत्र के समापन को स्वीकृति दी गई।
  • डेयरी विकास की गंगा गाय डेयरी योजना में सहकारी समिति के सदस्यों को अनुदान लाभ दिया जाएगा। महिला सदस्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • महाविद्यालय में रिक्त पदों पर गेस्ट फेकेलिटी के रूप प्राचार्य को 11 माह के लिये अधयापक नियुक्त का अधिकार दिया गया।
  • केदारपुरी मास्टर प्लान में सी एस आर के अतिरिक्त राज्य सरकार भी पूर्व अधिगृहित भवन के स्थान पर भवन बना कर दिया जाएगा।

  • कैलाश मानसरोवर यात्रा की अनुदान राशि राज्य निवासी के लिये 2 गुनी ,25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई।
  • गन्ने के समर्थन मूल्य 327 अगेती और 317 पछेती प्रजाति के प्रति कुन्तल की दर स्वीकृत का अनुमोदन किया गया है।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close