Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

भारत बंद का असर, संगठन का दावा 25 करोड़ लोग होंगे शामिल

भारत के कई ट्रेड यूनियन और संगठनों द्वारा आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। भारत बंद का असर देश के बैंकिंग, ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ सकता है। सरकार की ‘एंटी नेशनल’, अर्थव्यवस्था विरोधियों नीतियों के खिलाफ इस बंद का आह्वान किया है। संगठन की तरफ से दावा किया गया है कि इस भारत बंद में 25 करोड़ लोग शामिल होंगे।

बंगाल में भारत बंद का बड़ा असर

बंगाल में भारत बंद का बड़ा असर दिख रहा है यहां सिलिगुड़ी में राज्य सरकार की बस के ड्राइवर हेल्मेट पहनकर बस चला रहे हैं। जिससे कि अगर प्रदर्शनकारियों की तरफ से कोई हमला किया जाता है, तो उसका सामना कर सके।

भुवनेश्नर में सड़क की किया गया ब्लॉक

बंगाल के बाद अब ओडिशा में भी भारत बंद का प्रभाव दिखने लगा है। भुवनेश्नर में कांग्रेस के समर्थन में ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सड़क को ब्लॉक कर दिया साथ ही ट्रेन को भी रोका गया।

मुंबई के डिब्बेवालों का काम जारी

देश के कई भागों में भले ही भारत बंद का प्रभाव नज़र आ रहा हो, लेकिन आज भी मुंबई के डिब्बेवालों का काम वैसे ही जारी है।

चेन्नई में कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

भारत बंद के दौरान चेन्नई में कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है। देश के कई हिस्सों में भारत बंद को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है, बंगाल में ट्रेन रोकी गई है तो वहीं हाइवे को भी जाम कर दिया गया है।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close