उत्तराखंडMain Slideप्रदेशस्वास्थ्य

सम्मानित हुए उत्तराखंड के डॉक्टर, टैलीमेडिसिन सेवा का बढ़ाया जाएगा दायरा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ‘‘प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखण्ड‘‘ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न चिकित्सकों और अन्य अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार आया है। शिशु एवं मातृ मृत्यु दर भी सुधार आया है। इसके लिए आप सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

टैलीमेडिसिन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की संख्या बढ़ी है। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है, साथ ही, अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना में सरकारी अस्पतालों का योगदान 54 प्रतिशत है। यह प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि टैलीमेडिसिन सेवा को पूरे प्रदेश में पहुंचाने का प्रयास जारी है। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार आ रहा है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं आम जन तक पहुंच सके इसके लिए एक ऐसा सिस्टम या मैकेनिज्म तैयार करना होगा। इसके लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है।

देखें उत्तराखंड की अन्य खबरें, हमारे Youtube चैनल पर –

इस मौके पर विधायक खजान दास ने कहा कि पिछले एक साल में अटल आयुष्मान योजना के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार आया है। इससे सरकार के प्रति जनता के मध्य एक अच्छी छवि उभर कर आई है। उन्होंने दून अस्पताल एवं कॉरोनेशन हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं में आए सुधार के लिए चिकित्सकों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए सरकार गंभीर है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close