उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

उत्तराखंड से धार्मिक यात्रा पर विशाखापट्नम गए यात्रियों की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को विशाखापट्नम के पास उत्तराखंड से धार्मिक यात्रा पर गए यात्रियों की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सजगता से इस दुर्घटना में यात्रियों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है और वे सभी सकुशल हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने आयुक्त कुमाऊं को इस बारे में यात्रियों से सम्पर्क करने और उनकी हर संभव सहायता करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आवश्यक समन्वय, सहयोग व सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को भी निर्देश दिए हैं। इस बस में सवार सभी श्रद्धालु नैनीताल जिले के रहने वाले हैं, जो दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा पर गए हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close