मनोरंजनMain Slide

Happy Birthday Deepika : जानिए दीपिका पादुकोण के बारें में कुछ रोचक बातें

शाहरुख खान की फ़िल्में देखकर बड़ी होने वाली दीपिका पादुकोण ने कभी सोचा भी नहीं था कि अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में ही उन्हें रोमांस के बादशाह के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा।

देखें उत्तराखंड की अन्य खबरें, हमारे Youtube चैनल पर –

आइये जानते हैं दीपिका के बारें में कुछ रोचक तथ्य

फराह खान ने दीपिका को एक विज्ञापन में देखा था तभी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का ऑफर दिया था। यह फिल्म फराह ‘ओम शांति ओम’ के पहले बनाने वाली थीं। लेकिन कुछ कारणों की वजह से फिल्म शुरू ही नहीं हो सकी। इसके बाद फराह ने ही दीपिका को ओम शांति ओम में ले लिया।

शाहरुख खान जैसे स्टार्स के साथ दीपिका खुल सके, इसलिए ओम शांति ओम की शूटिंग शुरू होने के पहले कई बार दीपिका, शाहरुख और फराह ने साथ में लंच और डिनर किया।

देखें उत्तराखंड की अन्य खबरें, हमारे Youtube चैनल पर –

दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण अपने जमाने के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं, इसलिए दीपिका का झुकाव इस खेल की ओर था, लेकिन उन्होंने कभी इसमें अपना करियर बनाने के बारें में नहीं सोचा। दीपिका राज्य स्तर पर इस खेल में हिस्सा ले चुकी हैं।

दीपिका की छोटी बहन अनीषा खेलों में रुचि रखती हैं और वह अच्छा गोल्फ खेलती हैं।

मॉडलिंग की दुनिया में आते ही दीपिका का नाम हो गया। बॉलीवुड में आने के बाद करोड़ों लोग उनके प्रशंसक हो गए। एफएचएम ने उन्हें सेक्सिएस्ट वूमैन इन द वर्ल्ड और मेक्सिम ने ‘द हॉटेस्ट गर्ल ऑन अर्थ’ उन्हें घोषित किया।

फिल्मों में जाने के पहले उनका रोमांस निहार पंड्या के साथ चला। दोनों ने कुछ हॉट फोटो भी शूट करवाए थे।

देखें उत्तराखंड की अन्य खबरें, हमारे Youtube चैनल पर –

फिल्मों में कदम रखने के बाद दीपिका का झुकाव रणबीर कपूर की ओर हुआ। एक समारोह के दौरान उन्होंने स्टेज के पीछे रणबीर को आई लव यू कहा। दोनों ने खुलेआम ये बात जग जाहिर कर दी कि वे एक-दूसरे को चाहते हैं।

नवंबर 2010 में प्रसारित टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में जब करण जौहर ने दीपिका से पूछा कि वे रणबीर कपूर को गिफ्ट में क्या देना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा ‘कंडोम।‘ सोनम कपूर के साथ मिलकर दीपिका ने रणबीर का खूब मजाक उड़ाया था, जिससे रणबीर के पिता ऋषि कपूर नाराज हो गए थे।

रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका को सिद्धार्थ माल्या के साथ लगातार देखा गया। दीपिका के लिए सिद्धार्थ ने अपना वजन कम किया ताकि उनकी ओर दीपिका की जोड़ी अच्छी लगे।

कभी-कभी (1976) और दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) दीपिका की पसंदीदा फ़िल्में है।

दीपिका हेमा मालिनी को बेहद पसंद करती हैं और उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में उनका लुक हेमा मालिनी से ही प्रेरित था। हेमा के साथ दीपिका माधुरी दीक्षित, काजोल और सुष्मिता सेन को भी पसंद करती हैं।

कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है (कभी कभी) गीत दीपिका को काफी पसंद है। अपनी फिल्मों में से उन्हें ओम शांति ओम का ‘आंखों में तेरी अजब सी’ पसंद है।

दीपिका को बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, आमिर खान और शाहरुख खान तथा हॉलीवुड से रिचर्ड गेरे, ब्रेड पिट और जॉनी डेप काफी पसंद है।

दीपिका सलमान खान के साथ फिल्म करना चाहती हैं। सलमान के शो ‘दस का दम’ में वे ये बात कह भी चुकी हैं, लेकिन सलमान ने अब तक उनकी इस बात पर गौर नहीं किया है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close