उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

पहाड़ के दर्द को अपनी लेखनी में दर्शाने वाले प्रसिद्ध लेखक पानू खोलिया का निधन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के हल्द्वानी निवासी प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार पानू खोलिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वर्गीय पानू खोलिया ने हिंदी साहित्य को समृद्ध और जीवंत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उन्होंने पानू खोलिया के निधन को हिन्दी, साहित्य जगत के साथ ही उत्तराखण्ड के लिए भी बड़ी क्षति बताया है।

देखें उत्तराखंड की अन्य खबरें, हमारे Youtube चैनल पर –

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close