स्वास्थ्य

दूध में घी डालकर पीने के फायदे जानकार हैरान हो जाएंगे आप

बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिन्हें देसी घी नहीं पसंद होगा। विशेष तौर पर सर्दियों में देशी घी का खूब सेवन किया जाता है। कुछ लोग घी में पराठा सेंक कर या हलवा बनाकर खाना पसंद करते हैं लेकिन दूध में घी डालकर पीने से सेहत अच्छी होती है।

आयुर्वेद के हिसाब से दूध में घी मिलाकर पीने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां दूर हो जाती हैं। यह दूध पीने से हड्डियों भी मजबूत होती हैं। इसका सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं

आइये जानते हैं देशी घी के फायदे

सेहतमंद और बुद्धिमान

एक गिलास दूध में, एक चम्मच गाय का घी ,और मिश्री मिलाकर रोजाना पीने से शारीरिक, मानसिक व दिमागी कमजोरी दूर होती है। इस दूध को पीने से शरीर को मजबूती मिलती है। अगर गर्भवती महिलाएं इस दूध का सेवन करती हैं तो गर्भ का शिशु सेहतमंद और बुद्धिमान होता है।

पाचन क्रिया दुरूस्त

पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाता है ये दूध। इस दूध के सेवन से पाचन एंजाइम तेजी से काम करने लगते हैं। अगर आपकी पाचन क्रिया कमजोर है या कब्ज की समस्या है तो आपको रोजाना रात को सोने से पहले घी वाले दूध का सेवन करना चाहिए।

मुंह में छाले

शरीर में गर्मी बढ़ जाने या पेट संबंधित शिकायत होने पर मुंह में छाले होने लगते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दिनभर में एक बार दूध में घी डालकर जरूर पीयें। यह दूध मुंह के छालों के लिए रामबाण की तरह काम करता है।

लिकोरिया की समस्या

लिकोरिया की समस्या में गाय का घी रामबाण की तरह काम करता है। गाय के घी में काला चना व पिसी चीनी तीनों को बराबर मात्रा में मिलाकर लड्डू बनाएं और इसका सेवन रोज खाली पेट करें। ऐसा करने से लिकोरिया की समस्या में काफी आराम मिलेगा।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close