Main Slideउत्तराखंड

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने दी नए साल की बधाई, कहा नीतियों को बनाया जाएगा बेहतर

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे मन, वचन एवं कर्म से प्रदेश की सेवा का धर्म निभाने की कोशिश कर रहे हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास व आम आदमी तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने की कोशिश की है। वर्ष 2020 में भी इसी दिशा में और तेजी से कदम बढ़ाना होगा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की दृष्टि से उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसके लिये राज्यहित में कई नीतिगत निर्णय लिये गये हैं। लोक सेवकों के स्थानांतरण में पारदर्शिता लाने और सरकारी मशीनरी को सुदृढ़ बनाने के लिये ट्रांसफर एक्ट बनाया गया है। पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपनाई है।

तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधायें

देवस्थानम की व्यवस्था से चार धामों की अवस्थापना सुविधाओं के विकास एवं तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध हो सकेगी। सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में क्लस्टर आधारित एप्रोच पर ग्रोथ सेंटर विकसित कर रही है। रोजगार के अवसर उत्पन्न करने, पलायन को रोकने व किसानों की आय को दोगुना करने हेतु 3340 करोड़ की राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना का प्रारंभ करेगी।

ग्रामीण पर्यटन को संवारने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पर्यटन महत्वपूर्ण क्षेत्र है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीण पर्यटन को संवारने के लिए 5 हजार नये होम स्टे बनाने का निर्णय लिया गया है।

मसूरी संकल्प किया पारित

फिल्मांकन के क्षेत्र में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का राष्ट्रीय पुरस्कार, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड को सात पुरस्कार दिए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण प्रशंसा पुरस्कार केंद्र से मिला। नदियों के पुनर्जनन, विकास व संरक्षण में पहला राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2018 मिला। हमारी पहल पर मसूरी में आयोजित हिमालयन कान्क्लेव में 11 हिमालयी राज्यों ने पर्यावरण व जैव विविधता के संरक्षण के साथ देश की समृद्धि में योगदान के लिए मसूरी संकल्प पारित किया।

प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने का आह्वान

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन और आल वेदन रोड का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कई दशकों से लटकी जमरानी बांध परियोजना को धरातल पर उतरने वाली है। अटल आयुष्मान योजना में राज्य के समस्त परिवारों को हर साल 5 लाख रूपए तक वार्षिक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने नए साल के मौके पर प्रदेश वासियों से प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का भी आह्वान किया है।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close