राष्ट्रीयराजनीति

झारखंड : हेमंत सोरेन ने ली मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर प्रदेश की राजधानी के मोरहाबादी मैदान में देश की नामी हस्तियां और आम लोगों के सामने हेमंत सोरेन ने प्रदेश के 11वें मुख्‍यमंत्री की शपथ ली।

दूसरी बार बने मुख्यमंत्री 

झारखंड की राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई। हेमंत दूसरी बार प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने हैं। इससे पहले उन्‍होंने जुलाई 2103 में सीएम पद की शपथ ली थी. वह 28 दिसंबर 2014 तक इस पद पर रहे थे।

हेमंत के अलावा ये भी थे शामिल

हेमंत के अलावा कांग्रेस पार्टी के आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और राजद (RJD) के विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close