अन्तर्राष्ट्रीय

उड़ान भरने के दौरान क्रैश हुआ विमान, आठ लोगों की मौत

कजाकिस्तान में एक बड़ी विमान दुर्घटना घट गई है। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मारे जाने की खबर है। जानकारी के हिसाब से कजाकिस्तान के अलमाती एयरपोर्ट के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ी विमान दुर्घटना घटी। यहां 100 लोगों को लेकर जा रहा विमान एयरपोर्ट से उड़ान भरने जा रहा था तभी उड़न भरने के तुरंत बाद विमान क्रैश हो गया।

ऐसा बताया जा रहा है कि यह प्लेन अचानक एक दोमंजिला इमारत से टकराया और जमीन पर गिर गया। शुरुआती जांच में प्लेन पर पायलट का कंट्रोल खत्म होने की जानकारी मिली है। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close