अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान को मिला मुहतोड़ जवाब, Loc पर भारत ने दो सैनिकों को किया ढेर  

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारत ने पाकिस्तान के दो सैनिकों को ढेर कर दिया। इन इलाकों में पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा था। भारत ने भी पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने भी पाकिस्तानी सेना के दो सैनिकों को मार गिराया। ये घटना देवा सेक्टर की है।

खुद पाकिस्तान ने भी ट्विट कर के ये माना है कि भारत ने उनके दो सैनिकों को ढेर कर दिया। पाकिस्तान की ओर से मारे गए दो सैनिकों की फोटो भी शेयर की गई है।

उरी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी

एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो लोगों की जान चली गयी थी। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर क्षेत्र से पाकिस्तानी सैनिक गोलीबारी कर रहे हैं और मोर्टार के गोले दाग रहे हैं।

एक अधिकारी और महिला की हुई मौत

उरी सेक्टर में एक जूनियर कमिशन अधिकारी (सूबेदार) शहीद हो गया। सूत्रों से पता चला कि पाकिस्तान के सैनिकों की तरफ से दागे गए गोले असैन्य क्षेत्रों में भी गिरे जिसमें दो नागरिक घायल हो गए। जिनमें चुरुनंदा गांव निवासी महिला नसीमा(23) की बाद में मौत हो गई।

संघर्ष विराम उल्लंघन का लगातार जवाब

ये घटनाएं ऐसे समय में हो रही हैं जब हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा से लगे हाजीपीर का दौरा किया था। सूत्रों से पता चला कि संघर्ष विराम उल्लंघन करके पाकिस्तान छद्म युद्ध के माध्याम से भारत में घुसपैठ कराना चाहता है। भारतीय सेना इस संघर्ष विराम उल्लंघन का लगातार जवाब दे रही है।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close