Crimeअन्तर्राष्ट्रीय

चल रही थी हाउस पार्टी, अचानक होने लगी फायरिंग, 13 लोगों को लगीं गोलियां, 4 गंभीर    

शिकागो में एक घर में पार्टी चल रही थी तभी पार्टी के दौरान फायरिंग होने लगी जिसमें 13 लोग घायल हो गए। शिकागो पुलिस विभाग के हिसाब से साउथ साइड के इंगलवुड पर स्थित घर और बाहर कई राउंड फायरिंग की गई।

गोलियों के निशान

घटना स्थानीय समय के हिसाब से लगभग रात 12.35 बजे घटी। सभी घायलों की उम्र 16 साल से 48 साल के बीच बताई जा रही है। जिनमें से 4 लोगों की हालात गंभीर है। इनके शरीर पर कई बंदूकों से चली गोलियों के निशान पाए गए हैं।

मारे गए व्यक्ति की याद में पार्टी

पुलिस गश्ती दल के अधिकारी फ्रेड वॉलर का कहना है कि घटना के दौरान घर में अप्रैल में मारे गए व्यक्ति की याद में पार्टी चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने दो हमलवारों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक पास से रिवॉल्वर भी जब्त किया गया है जिसमें से दूसरा हमलावर घायल है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close