Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयबोलती खबरें

Christmas Special : जानिए क्रिसमस ट्री का महत्व

25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। सैंटा क्लॉज, क्रिसमस ट्री, केक और जिंगल बेल का गीत इस त्योहार को पहचान देता हैं। इस दिन चर्च में प्रार्थना सभाएं होती हैं। क्रिसमस डे पर ईसा मसीह का जन्म हुआ था। उन्हें ईश्वर का पुत्र कहा जाता है। जीसस इस धरती पर लोगों को जीवन की शिक्षा देने आए थे।

मौसम : उत्तराखंड में क्रिसमस मनाने आ रहे हैं, तो पढ़ लीजिए ये खबर

क्रिसमस डे के दिन सैंटा क्लॉज़ का बच्चे बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। दरअसल सैंटा क्लॉज क्रिसमस के दिन बच्चों के लिए कई गिफ्ट लाता है। सैंटा क्लॉज को एक देवदूत की तरह माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि वह बच्चों के लिए चॉकलेट, खिलौने, केक और गिफ्ट सभी चीजें स्वर्ग से लेकर आता है।

क्रिसमस डे का त्योहार क्रिसमस ट्री के बिना अधूरा माना जाता है। क्रिसमस ट्री इसलिए बनाया जाता है जिससे साल भर क्रिसमस ट्री की तरह आपके जीवन में भी जगमगाहट रहे। इस पेड़ में रंगीन ब्लब, सैंटा का गिफ्ट, चाकलेट लगाए जाते हैं। क्रिसमस का पेड़ आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close