उत्तराखंडMain Slideप्रदेशराष्ट्रीय

जनवरी 2020 में उत्तराखंड को मिलेगा बड़ा कृषि पुरस्कार

उत्तराखण्ड राज्य को वर्ष 2017-18 के लिए कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-  II में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार दिए जाने के लिए चुना गया है।
ये पुरस्कार आने वाली 03 जनवरी, 2020 को बंगलौर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य को देंगे।इस बात की जानकारी खुद केन्द्रीय कृषि एवं कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को लिख पत्र में दी है।

उत्तराखण्ड राज्य को वर्ष 2017-18 के लिए कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी- II में अच्छे प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार दिए जाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के लिए राज्य के सभी कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी व प्रदेश के किसान बधाई के पात्र है।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र को इस समारोह में पुरस्कार ग्रहण करने के लिए आमंत्रण भेजा है औप अपने कृषि मंत्री, सचिव (कृषि) एवं कृषि निदेशक के साथ मौजूद होने का आग्रह किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close