Main Slideउत्तराखंड

यमुनोत्री धाम में साधु कर रहें हैं बर्फबारी के बीच शंख का उद्घोष और पूजा 

इस समय उत्तराखंड के मैदानी भागों में भी शासन प्रशासन के द्वारा बढ़ती ठंड को देख छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं और पहाड़ी जिलों में तो बर्फबारी के चलते हाल बेहाल है।

बर्फबारी

इस तरह के हालात होने के बावजूद ऊंचे पहाड़ियों पर रहने वाले साधु संत किन परिस्थितियों में ईश्वर की साधना कर रहे हैं। ये आप समझ ही सकते हैं और वह भी 5 फिट बर्फ के बीच मौजूदा वक्त में यमुनोत्री धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। इसी को कहते हैं ईश्वर की भक्ति में शक्ति।

बर्फबारी के चलते इस वक्त यमुनोत्री धाम में पारा -10 डिग्री तक पहुंच गया है लेकिन जैसे-जैसे पारा गिर रहा है। भगवान की साधना में लीन साधु सन्यासी की कठोर तपस्या से उनकी भक्ति की तपन बढ़ती जा रही है।

शीतकाल के वक्त भी यमुनोत्री धाम में हनुमान मंदिर में साधु सन्यासी निवास करते हैं। जबकि कपाट बंद होने के बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा बन्द हो जाती है और यमुना जी की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खुसीमठ में 6 माह के लिए रहती है।

यमुनोत्री धाम में एक साधु बर्फबारी के बीच  शंख का उद्घोष कर  पूजा अर्चना कर रहा है। इतनी भारी बर्फबारी के बीच भी ईश्वर की भक्ति ठंड पर भारी पड़ रही है। सच में इन पवित्र आत्मा ने साबित कर दिया ईश्वर की भक्ति में सच में अलौकिक शक्ति होती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close