व्यापार

फुल चार्ज में 150KM दौड़ेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कीमत और खासियत

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओकिनावा ने भारत में अपनी नई बाइक लॉन्च करने की योजना बनायी है। कंपनी ने इस नई इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में कुछ जरूरी जानकारियां दी हैं।

इस बाइक को Oki100 नाम का एक कोडनेम दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को तैयार करने में दो वर्ष का समय लगा है। एक या दो महीने में ही इस बाइक के  प्रोडक्शन का काम शुरू कर होगा और जल्द ही आप इस बाइक को खरीद सकते हैं।

इस बाइक की खासियत

  • इस बाइक की सबसे बड़ी बात ये है कि ये आपको यह बहुत कम कीमत में मिल जाएगी।
  • Oki100 भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक हो सकती है।
  • इसके साथ ही ये कंपनी का पहला ऐसा प्रोडक्ट होगा जो 100 पर्सेंट लोकलाइज्ड होगा।
  • ओकिनावा कंपनी चीन से भी कुछ चीजों का आयात करती है।
  • जीतेंदर शर्मा का कहना है कि अब से उनके हर प्रोडक्टर में 100 प्रतिशत लोकल कॉम्पोनेंट्स ही यूज होंगे।
  • इस तरह इसकी कीमत एक लाख रुपए से कम होगी।

जाने बाइक की कुछ और ख़ास बातों को

  • बाइक की बैटरी, रेंज और टॉप स्पीड के साथ साथ इसमें आपको बहुत कुछ मिलेगा।
  • Oki100 का वजन कम रहे इसके लिए इसमें एल्‍‍‍‍युमिनियम का यूज किया गया है।
  • इसमें आपको डिटेचबल Li-ion बैटरी मिलेगी।
  • एक बार फुल चार्ज किये जाने पर ये इलेक्ट्रिक बाइक 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
  • इसके साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग, आगे-पीछे डिस्क ब्रेक्स और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे कई और स्मार्ट फीचर्स भी आपको मिलेंगे।

 

 

 

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close