Main Slideउत्तराखंडराजनीति

आज सदन में फिर बढ़ेगी सरकार की मुश्किलें, राज्य आंदोलनकारियों की ये होंगी मांगे  

आज फिर से सदन के अंदर सरकार की मुश्किलें बढ़ेगी। एक ओर विपक्ष सदन के कार्य में रोड़ा बनेगा। वही दूसरी ओर बाहर आज उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नज़र आएंगे।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी आज एकत्रित होकर विधानसभा जाएंगे। आज का यह राज्य आंदोलनकारियों का प्रदर्शन काफी अनोखा रहेगा और सरकार को जगाने के लिए और अपनी 8 सूत्रीय मांगों के लिए घंटे और घड़ीयालो को लेकर आज विधानसभा जाएंगे।

जानिए क्या है राज्य आंदोलनकारियों की मांगे

राज्य आन्दोलनकारियो क़ी मुख्यतः 08-सूत्रीय मांग-पत्र।

मुजफ्फरनगर, खटीमा मसूरी गोली काण्ड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग।

राज्य आन्दोलनकारियों के 10% क्षैतिज आरक्षण ( शिथिलता ) का एक्ट शीघ्र जारी करने की सिफारिश।

पिछले 04-वर्षो से चिन्हीकरण के मामले संपन्न करने की मांग, एवं एक समान पेंशन लागू करने की मांग और सम्मान परिषद का गठन शीघ्र करने की मांग।

गैरसैण को स्थाई राजधानी शीघ्र घोषित किया जाए।

समूह ” ग ” मेँ भर्ती हेतु रोजगार कार्यालय मेँ पंजीकरण अनिवार्य करने की मांगे।

राज्य मेँ सशक्त लोक आयुक्त गठन करने की मांग।

राज्य के भू-कानून मेँ छूट बंद करने की मांग और जन विरोधी कानून वापस लेने की सिफारिश।

राज्य मेँ 2025 के होने वाला परिसीमन क्षेत्रफल के आधार पर हो। छात्रों (बेरोजगार संघ एवं आयुष) एवं जनहित मेँ कार्यकर्त्ताओं पर लगे मुकदमे वापस हो।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close