Main Slideउत्तराखंड

उत्तराखंड की बेटी ने लिखा ऐसा पत्र, लड़कियों को भी सैनिक स्कूलों में मिला दाखिला

अभी तक सैनिक स्कूलों में केवल लड़कों को ही एडमिशन दिया जाता था, पर अब लड़कियों को भी दाखिला देने का रास्ता साफ कर दिया गया है।

जो बेटियां सैन्य अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का सपना देखती थीं, अब वो भी यहां दाखिला ले सकती हैं। इसको लेकर रक्षा मंत्रालय ने आदेश पारित कर दिया है।

भारत देश में 5 सैनिक स्कूल हैं, जिनमें से एक उत्तराखंड के घोड़ाखाल में स्थित है। घोड़ाखाल सहित देश के पांचों सैनिक स्कूलों में लड़कियों के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सबसे अच्छी खबर ये है कि अब यहां कक्षा 6 में लड़कियां भी दाखिला ले सकेंगी।

इस प्रक्रिया पर ध्यान तब दिया गया जब उत्तराखंड के अल्मोड़ा में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली प्रसन्ना छिमवाल ने 5 अगस्त को रक्षा मंत्रालय, मानव संसाधन मंत्रालय और उत्तराखंड मुख्य न्यायाधीश को इस बारे में एक पत्र लिखा।

प्रसन्ना ने इस पत्र में कहा था कि उत्तराखंड जैसे सैनिक बाहुल्य राज्य में सैनिक स्कूलों में लड़कियों का दाखिला इसी नए सत्र से शुरू करा दिया जाए।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close