राजनीतिMain Slideराष्ट्रीय

उद्धव ठाकरे सरकार ने फ्लोर टेस्ट किया पास, मिला 169 विधायकों का समर्थन

उद्धव ठाकरे सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। फ्लोर टेस्ट के दौरान 169 विधायकों ने समर्थन दिया। 288 सीटों के विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 145 था। चार विधायकों ने वोट नहीं किया।

राज्य विधानसभा में भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह विधानसभा सत्र नियमानुसार नहीं बुलाया गया है। यह सत्र वंदे मातरम के बिना शुरू हुआ, यह नियम का उल्लंघन है।

प्रोटेम स्पीकर दिलीप पाटिल ने इसे खारिज कर दिया। दिलीप पाटिल ने कहा कि राज्यपाल ने इस सत्र के लिए अनुमति दे दी है। यह सत्र नियमानुसार है। भाजपा ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

विधानसभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हां मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम और अपने माता-पिता के नाम पर भी शपथ ली। अगर यह अपराध है तो मैं इसे फिर से करूंगा।

वोट न करने वाले विधायकों में एमएनएस के एक विधायक, एआइएमआइएम के 02 विधायक और एक सीपीआइएम का एक विधायक शामिल रहे। महाराष्ट्र विधानसभा में उद्धव ठाकरे सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान 169 विधायकों ने समर्थन दिया। जबकि चार विधायकों ने वोट नहीं किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close