स्वास्थ्यजीवनशैली

प्लेटलेट्स की कमी को तेजी से दूर करती हैं ये चीजें

ब्लड का सबसे जरूरी घटक होती हैं प्लेटलेट्स। प्लेटलेट्स के कम हो जाने पर शरीर को काफी नुकसान पहुँचता है। चोट लग जाने पर रक्तस्राव को रोकने के लिए प्लेटलेट्स शरीर के थक्के बनाने में हेल्प करते हैं।

प्लेटलेट्स का व्यक्ति के  शरीर में बहुत महत्वूपूर्ण योगदान होता है। अगर आपके शरीर में प्लेटलेट्स कम हो रही हो तो इसको अनदेखा नहीं करना चाहिए।

प्लेटलेट्स के घटने के लक्षण

प्लेटलेट्स डेंगू हो जाने के बाद भी कम होने लगते हैं। चोट लगने पर देरी से खून का रुकना, मसूड़ों और नाक से खून निकलना, त्वचा में लाल या बैंगनी रंग के धब्बे, महिलाओं में लंबे समय या भारी मासिक चक्र प्लेटलेट्स के घटने के लक्षणों में से हैं। ऐसे में प्लेटलेट्स बहुत तेजी से घटने लगती है। अगर आप दवाओं के माध्यम से प्लेटलेट्स बढ़ाते हैं तो आपको काफी महंगा पड़ता है। जबकि घटते प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाने के लिए कुछ चीजें बहुत हेल्पफुल होती हैं।

ताजे दूध का सेवन

दूध कैल्शियम का एक बड़ा स्त्रोत है। जिसके सेवन से शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। दूध घटते प्लेटलेस्ट के लिए भी काफी लाभदायक होता है। दूध पीने से बॉडी में प्लेटलेट्स से बनने लगते हैं। दूध में विटामिन की मात्रा भी पाई जाती है। जिससे जो चोट लगने के बाद अगर खून निकलता है तो उसे रोकता है।

गाजर का सेवन

आंखों की समस्यायों से बचने के लिए गाजर का सेवन किया जाता है। दृष्टि विकारों को दूर करने के लिए गाजर का सेवन काफी लाभदायक होता है। गाजर प्लेटलेट्स की संख्या बरकरार रखने के लिए भी काफी हेल्पफुल है।

किशमिश का सेवन

किशमिश का सेवन शरीर को मजबूत करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही किशमिश घटती प्लेटलेट्स को भी बढ़ा देता है। किशमिश को किसी भी तरीके से खाया जा सकता है। इसको आप सीधे या शेक करके और किसी अन्य खाने की चीजों के साथ खा सकते हैं।

वॉट्सऐप देगी देशभर के 500 स्टार्टअप्स को ये सुविधा मुफ्त में, पहले आओ, पहले पाओ की नीति

अनार का सेवन

अनार सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह बॉडी में तेजी से गिरने वाले प्लेटलेट्स को भी काफी मजबूत बनाता है। अनार प्लेटलेट्स की संख्या को तेजी से बढ़ा सकता है।

लीन मीट 

लीन मीट से भी प्लेटलेट्स बढ़ती है। मछली और चिकन के मीट को प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए खाया जाता है। लीन मीट में प्रोटीन, जिंक और विटामिन बी12 की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। साथ ही वह सभी तत्व पाए जाते हैं, जो प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ा सकते हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF सब्सक्राइबर्स को किया सावधान, हो सकता है ये खतरा   

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close