Uncategorized

जानिए किन लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, बढ़ सकती हैं परेशानियाँ

आज कल बहुत से लोगों में देखा जाता है कि वे काला धागा जरूर पहनते हैं। काला धागा खास तौर पर पैर, गला, कलाई और कमर में पहना जाता है। कोई इसे सजावट के रूप में पहनता है तो कोई बुरी नजर से बचने या टोने-टोटके लिए पहनता है। ज्योतिषशास्त्र में ऐसा माना जाता है कि काला रंग व्यक्ति को नकारत्मक शक्तियों से और विशेष रूप से बुरी नजर से बचाव करता है।

लोग नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोकने के लिए काला टीका, या काले धागे का प्रयोग करते हैं। ऐसा माना जाता है कि काला धागा नजर लगाने वाले का ध्यान भंग कर देता है और बुरे प्रभाव से व्यक्ति को बचाता है।

लेकिन क्या आपको पता है कि काला धागा हर किसी को नहीं बांधना चाहिए। ज्योतिष में दो राशियों मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को काला धागा बिलकुल भी नहीं पहनना चाहिए। जानें क्या हैं इसके पीछे की वजह

मेष राशि

ज्योतिष में मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल देवता को काला रंग पसंद नहीं होता। अगर मेष राशि का जातक काले रंग का टीका लगाता है या काले रंग का धागा पहनता है तो उसके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। काला धागा मेष राशि के जातकों के जीवन में बेचैनी,  दुख और असफलता पैदा कर सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का भी स्वामी मंगल होता है। इसलिए इस राशि के जातकों को भी काला रंग नहीं पहनना चाहिए। काला रंग वृश्चिक राशि के व्यक्ति के जीवन में परेशानियां ला सकता है। इसलिए वृश्चिक राशि के जातकों को भी काले रंग का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। काले धागे से मंगल का प्रभाव समाप्त हो सकता है जिससे जीवन में दरिद्रता आ सकती है।

इन राशि के जातक पहन सकते हैं काला धागा

ज्योतिषशास्त्र में तुला और कुंभ राशि के व्यक्तियों को काला धागा पहनना चाहिए। क्योंकि तुला राशि के लोगों पर शनि का प्रभाव अच्छा रहता है ऐसे में काला धागा पहनना उनके लिए शुभ माना जाता है। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति मंगलवार के दिन अपने दाहिने पैर में काला धागा बांधता है तो उसके घर में लक्ष्मी का आगमन होने लगता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close