स्वास्थ्य

ये घरेलू नुस्खे अपनाकर कब्ज की समस्या को करें जड़ से दूर  

Remove constipation problem by adopting these home remedies

आज कल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान में बड़ा बदलाव होने के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बदलते खान पान और लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को पाचन तंत्र से जुड़ी कई दिक्कतें परेशान  करती हैं।

लोगों में कब्ज की समस्या आम समस्या का रूप लेती जा रही है। कब्ज की परेशानी को लोग अक्सर बहुत हल्के में लेते हैं पर वे ये नही जानते हैं कि अगर वे समय रहते हुए इस बीमारी का इलाज नहीं करते हैं तो आगे जाकर यह समस्या भयानक रूप ले लेती लेती है।

अगर आपका पेट नियमित रूप से साफ न हो रहा हो तो ये कई बीमारियों की जड़ बन सकता है। यदि सही वक्त पर इस समस्या की तरफ ध्यान न दिया गया तो ये काफी गंभीर रूप धारण कर सकती है।

आइये जानते हैं कि कुछ घरेलू नुस्खों के द्वारा आप कब्ज की समस्या को कैसे दूर कर सकते हैं

शरीर में पानी की कमी न होने दें

  • कई बार ऐसा हो जाता है कि व्यक्ति काम में इतना व्यस्त हो जाता है कि पानी पीना भी भूल जाता है जिससे कि बॉडी में पानी की कमी हो जाती है।
  • शरीर में पानी की कमी होने से कब्ज की समस्या हो जाती है।
  • इस समस्या से बचने के खूब पानी पिएं और हमेशा खुद को हाइड्रेट रखें।

फाइबर युक्त अनाज का करें सेवन

  • जो लोग कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें फाइबर युक्त अनाज का सेवन करना चाहिए।
  • फाइबर युक्त भोजन करने से कब्ज की समस्या नहीं होती है।

कसरत और कब्ज

  • कसरत करने से भी कब्ज की समस्या से काफी आराम मिल सकता है।
  • लेकिन स्टडी में इसे लेकर कई परिणाम सामने आए हैं।
  • कई शोधों से ये भी पता चला है कि कसरत करने से मल त्याग (bowel movements) का कोई सम्बन्ध नहीं है।
  • ये भी देखा गया है कि कसरत करने से कुछ लोगों को कब्ज की समस्या से आराम मिल सकता है।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close