स्वास्थ्यजीवनशैली

World Pneumonia Day 2019: निमोनिया की समस्या होने पर इन चीजों से करें परहेज

आज विश्वभर में विश्व निमोनिया दिवस मनाया जा रहा है। विश्व निमोनिया दिवस को दुनियाभर में हर वर्ष 12 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने 12 नवंबर 2009 को की थी। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य ये ही है कि दुनियाभर में लोगों को निमोनिया के प्रति जागरूक किया जा सके।

जानें क्या होता है निमोनिया

  • निमोनिया सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी होती है, जिसमें फेफड़ों में इन्फेक्शन की समस्या हो जाती है।
  • निमोनिया की समस्या होने पर पीड़ित व्यक्ति के फेफड़ों में सूजन आ जाती है और कई बार पानी भी भर जाता है।

जाने क्यों होती है निमोनिया की समस्या

  • निमोनिया अधिकतर बैक्टीरिया, वायरस या फंगल इन्फेक्शन के कारण हो जाता है।
  • निमोनिया का खतरा अधिकतर मौसम बदलने की वजह से, सर्दी लगने, फेफड़ों पर चोट लगने या फिर चिकनपॉक्स जैसी बीमारियों के बाद हो सकता है।
  • कई बार ज्यादातर प्रदूषण में रहने की वजह से भी निमोनिया की समस्या हो सकती है।

अगर आपको निमोनिया की समस्या हो तो इन चीजों से करें परहेज

  • आपको उन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जिनसे आपको एलर्जी हो, इसलिए ऐसी चीजों के सेवन से आपको बचना चाहिए।
  • अगर आप निमोनिया की समस्या से परेशान हैं तो आपको ज्यादा मीठे का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • निमोनिया से पीड़ित होने पर आपको अपनी डाइट में खासतौर पर प्रोसेस्ड फूड और शीतल पेय शामिल नहीं करना चाहिए।
  • निमोनिया की समस्या होने पर दूध और डेरी उत्पाद का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ये सभी चीजें शरीर में बलगम की दिक्कत ज्यादा कर देती हैं।
  • निमोनिया की समस्या होने पर ऐसे आहार का सेवन नहीं करना चाहिए जिसमें आर्टिफिशियल कलर, स्वाद या फिर कैफिन की मात्रा पायी जाती हो।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close