व्यापारMain Slide

देश भर में बदल रहे हैं आज से ये नियम, करोड़ों लोग होंगे प्रभावित  

आज से नवम्बर माह की शुरुआत हो रही है और आज 1 तारीख है। आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आज से भारत में कई नए नियमों का प्रारम्भ हो रहा है, जी हाँ ऐसे कई नियम हैं जिनमें आज से बदलाव होने जा रहा है।

इन नियमों को बदलने का ऐलान पिछले महीने ही कर दिया गया था, जो आज से लागू कर दिए जाएंगे। पूरे देश में बदलने वाले इन नियमों से आपकी जेब पर भी थोड़ा बहुत असर पड़ सकता है। नए नियमों से बैंकिंग सेक्टर में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

डिपोजिट फंड पर इंट्रेस्ट रेट में बदलाव  

  • यदि आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के खाताधारक हैं, तो आपको ये जानकारी जरूर होनी चाहिए।
  • आज 1 नवंबर 2019 से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI ) में जमा पर ब्याज की दर में बदलाव होगा।
  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI ) ने 9 अक्टूबर को कहा था कि 1 लाख रुपए के डिपोजिट फंड पर इंट्रेस्ट रेट 0.25 प्रतिशत से घटाकर 3.25 प्रतिशत कर दी गई हैं।
  • सेविंग अकाउंट में यदि 1 लाख रुपये से अधिक का शेष है तो उस पर रेपो रेट के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा।

बैंकों के कामकाज का समय

  • महाराष्ट्र में 1 नवंबर से सभी बैंकों के कामकाज का समय एक ही हो जाएगा।
  • महाराष्ट्र में सभी सरकारी बैंक एक ही समय पर खुलेंगे और बंद हो जाएंगे।
  • नए टाइम टेबल के हिसाब से सभी सरकारी बैंक सुबह 9 बजे से खुलेंगे और शाम 4 बजे तक कामकाज निपटाएंगे।
  • हाल ही में फाइनेंस मिनिस्ट्री ने देश में सभी बैंकों को एक ही समय पर पैसे का लेन देन करने की घोषणा की थी।
आज
फोटो-गूगल

LPG की कीमतों में भी बदलाव

  • इसके साथ ही आज से ही LPG की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
  • आज 1 नवम्बर से रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर दी गयी है।
  • ऐसा लागतार तीसरी बार हुआ है जब रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी की गयी है।
  • भारत के बड़े महानगरों में सिलेंडर की कीमत 76.5  रुपए महंगी कर दी गयी है।
  • सिलेंडर की कीमत बढ़ने से आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा।

कई डिस्काउंट होगें खत्म  

  • इसके अलावा त्योहारों के सीजन के वक्त कार में डिस्काउंट और कई तरह के ऑफर्स  का ऐलान किया था, जो कि आज 1 नवंबर से खत्म होगी।
  • रिपोर्ट्स के हिसाब से कई कार कंपनियों का यह मानना है कि लंबे समय तक डिस्काउंट दे पाना संभव नहीं है।
  • लंबे समय तक डिस्काउंट देने से उन्हें भारी नुकसान हो सकता है।

50 करोड़ रुपए से ज्यादा के टर्न ओवर पर डिजिटल पेमेंट

  • बड़े कारोबारियों के लिए ये खबर बहुत खास है क्योंकि आज से बड़े कारोबारियों को पेमेंट डिजिटल ही करना पड़ेगा।
  • ये नियम विशेष रूप से उन कारोबारियों पर लागू होंगे जिनका वार्षिक टर्न ओवर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
  • दुकानदार या कस्टमर से डिजिटल पेमेंट करने के लिए Merchant Discount Rate (MDR) की वसूली नहीं होगी।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close