Main Slideबोलती खबरें

Diwali 2020 Puja: दिवाली वाले दिन इस विधि से करें पूजा, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

कार्तिक मास की अमावस्या के दिन पूरे देश में दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन को सभी बड़ी दीपावली भी कहते हैं। बड़ी दीपावली के दिन लक्ष्मी गणेश की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी लक्ष्मी का आगमन हुआ था। साथ ही भगवान राम अयोध्या वापस आये थे। इसलिए राम दरबार की पूजा भी दिवाली पूजन के दौरान की जाती है।

जानिए दीपावली पर किस तरह से करें पूजन

  • सबसे पहले एक चौकी लें उस पर साफ सुथरा बिछाकर मां लक्ष्मी, सरस्वती व गणेश जी की मूर्ती रखें।
  • मूर्तियों को इस प्रकार रखें की उनका मुख पूर्व या पश्चिम की तरफ हो।
  • इसके पश्चात् हाथ में थोड़ा गंगाजल लेकर उनकी मूर्तियों पर इस मंत्र (ऊँ अपवित्र: पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोपि वा। य: स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स: वाह्याभंतर: शुचि:।।) का जाप करते हुए छिड़कें।
  • अपने आसन और अपने आप पर भी जल का छिडकाव करें।
  • फिर मां पृथ्वी को प्रणाम करें और आसन पर बैठकर हाथ में गंगाजल लेकर पूजा करने का संकल्प लें।
  • पूजा का संकल्प लेने के बाद एक जल से भरा कलश लें जिसे लक्ष्मी जी के पास चावलों के ऊपर रखें।
  • कलश पर मौली बांधकर ऊपर आम का पल्लव रखें।
  • आम के पल्लव के साथ ही उसमें सुपारी, दूर्वा, अक्षत, सिक्का रखें।
  • इसके बाद इस कलश पर एक नारियल रखें।
  • नारियल को लाल वस्त्र में इस तरह लपेटें कि उसका अग्रभाग दिखाई देता रहे।
  • यह कलश देव वरुण का प्रतीक माना जाता है।
  • अब सबसे पहले गणेश जी की पूजा अर्चना करें।
  • फिर लक्ष्मी जी की अराधना करें।
  • इसी के साथ देवी सरस्वती, भगवान विष्णु, मां काली और कुबेर की भी पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना करें।
  • पूजा करते समय 11 या 21 छोटे सरसों के तेल के दीपक और एक बड़ा दीपक जलाना चाहिए।
  • एक दीपक चौकी के दाईं ओर एक दीपक बाईं ओर रखना चाहिए।
  • भगवान के बाईं तरफ घी का दीपक जलाएं और उन्हें फूल, अक्षत, जल और मिठाई अर्पित करें।
    अंत में गणेश जी और माता लक्ष्मी की आरती उतार कर भोग लगाकर पूजा संपन्न करें।
  • जलाए गए 11 या 21 दीपकों को घर के सभी दरवाजों के कोनों में रख देना चाहिए।
  • दिवाली के दिन पूजा घर में पूरी रात एक घी का दीपक भी जलाना बहुत शुभ होता है।
  • दिवाली लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 6 बजकर 43 मिनट से लेकर 8 बजकर 15 मिनट तक है।

#Diwali2020 #dipawali #laxmipuja #ganeshpuja

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close