Main Slideबोलती खबरें

जानिए धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करें और क्या न खरीदें

धनतेरस के दिन लोग बर्तन, सोने-चांदी की वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन समुद्र मंथन के दौरान अमृत का कलश लेकर भगवान धन्वंतरी प्रकट हुए थे। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि के साथ, भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की भी पूजा होती है। हम बात करने जा रहें हैं कि आज यानि कि धनतेरस के दिन आपको किस चीज की खरीदारी करनी चाहिए और किस चीज़ की नहीं करनी चाहिए।

जानिए किन चीजों को खरीदें और न खरीदें

धनतेरस पर स्टील, एलूमिनियम, लोहा, प्लास्टिक, कांच और चीनी की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। आप आज के दिन सोना खरीद सकते हैं। सबसे शुभ और सबसे श्रेष्ठ धातु सोना ही मानी गई है। चांदी सबसे शांत, शीतल और पवित्र धातु है। अगर सोना लेना संभव नहीं है तो चांदी को प्राथमिकता दें। अगर सोना और चांदी दोनों ही लेना संभव नहीं है तो पीतल तीसरी सबसे अच्छी धातु मानी गई है। अगर पीतल भी संभव नहीं है तो आप तांबे की वस्तुएं या बर्तन ला सकते हैं। आप इस दिन कांसे की सजावटी वस्तुएं या बर्तन भी ले सकते हैं। अगर आप खरीदने की इतनी भी क्षमता नहीं रखते हैं तो निराश न हों मिट्टी इन सबसे अधिक सस्ती और सबसे अधिक शुभ व पवित्र है। आप मिटटी से बनी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की प्रथा है ऐसा माना जाता है झाड़ू मां लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होती है।

इस दिन अपने घर की सफाई अवश्य करें। इस दिन अपने सामर्थ्य अनुसार किसी भी रूप में चांदी एवं अन्य धातु खरीदना अति शुभ है। धन संपत्ति की प्राप्ति हेतु कुबेर देवता के लिए घर के पूजा स्थल पर दीप दान करें एवं मृत्यु देवता यमराज के लिए मुख्य द्वार पर भी दीप दान करें।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close