स्वास्थ्यजीवनशैली

कम उम्र में हो रहें हैं बाल सफ़ेद तो हो जाएँ सतर्क, इस तरह करें बचाव

उम्र बढ़ने  के साथ व्यक्ति के बाल कमजोर होने के साथ सफ़ेद भी होने लगते हैं। आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के चलते बालों पर भी काफी असर पड़ा है। उम्र से पहले ही बालों का सफेद होना एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है।

आज कल के युवा ही नहीं बल्कि छोटी उम्र के बच्चे भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी एक खास वजह है तनाव का बढ़ जाना। ऐसे कई कारण है जिनकी वजह से देखा गया है कि लोगों के बाल कम उम्र में ही आंशिक या पूरी तरह से सफेद होने लगते हैं।

इस वजह के कारण उम्र से पहले ही होने लगते हैं सफ़ेद

तनाव या फिर लगातार सोचते रहना

बालों के सफेद होने की एक बड़ी वजह बढ़ता तनाव है। नौकरी या बिजनेस की परेशानियों की वजह से अक्सर तनाव में घिर जाने से और लगातार सोचते रहने से मस्तिष्क की कोशिकाओं पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से कम उम्र में लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। इसलिए तनाव लेना कम करें।

विटामिन वाली चीजों का सेवन

विटामिन सिर्फ हमारे शरीर के लिए ही लाभकारी नहीं बल्कि मजबूत बालों के लिए भी बहुत आवश्यक है। मजबूत और सुंदर बालों के लिए विटामिन बी, विटामिन डी और विटामिन ई की मात्रा पाई जाने वाली चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।

बालों में तेल लगाना बहुत जरूरी

आजकल फैशन की वजह से कई लोग अपने बालों में तेल लगाना नहीं पसंद करते हैं। शरीर और बालों में तेल लगाना बहुत जरूरी है। रात को सोते समय सिर पर तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हफ्ते में एक बार अपने सिर की अच्छी तरह मालिश जरूर करनी चाहिए। जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी बनी रहे।

कम नींद लेना

कम नींद लेने की वजह से भी बालों की ग्रोथ प्रभावित होती है और बाल झड़ने लगते हैं। अच्छे और सुंदर बालों के लिए आपको अच्छी नींद लेनी चाहिए। कम नींद तनाव का भी कारण बनती है और तनाव के चलते बाल पकने लगते हैं और सफेद होने लगते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close