Main Slideबोलती खबरें

जानिए Dhanteras के दिन किन चीज़ो को खरीदना होता है शुभ

धनतेरस से दिवाली के पर्व का शुभारम्भ होता है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की भी पूजा की होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नया समान जैसे सोना, चांदी औप बर्तन की खरीदारी करने से पूरे वर्ष मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि हुए थे उत्पन्न

  • कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।
  • ऐसा माना जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि उत्पन्न हुए थे।
  • इनके उत्पन्न होने के समय इनके हाथ में एक अमृत कलश था जिसकी वजह से धनतेरस पर बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

इस दिन कई लोग खरीदते हैं धनिया के बीज

  • ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से उसमें तेरह गुना वृद्धि होती है।
  • इस दिन कई लोग धनिया के बीज भी खरीदते हैं।
  • दिवाली वाले दिन इन बीजों को लोग अपने बाग-बगीचों में बोते हैं।

धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ समय

  • धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ समय शाम 6 बजकर 43 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 8 मिनट तक है।
  • इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
  • इसके साथ ही इस दिन लोग झाडू, पानी भरने का बर्तन, मां लक्ष्मी की मूर्ति और दीयों की खरीददारी भी करते हैं।

स्वर्ण और  रजत में हो जाती है 13 गुना वृद्धि

  • इस दिन चांदी, सोना धातु, जैसे तांबा, कांसा, पीतल की खरीदारी की जाती है।
  • धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
  • इस दिन आप झाड़ू भी खरीद सकते हैं क्योंकि झाड़ू को भी देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।
  • धनतेरस में धन और तेरस शब्दों के बारे में मान्यता है कि इस दिन खरीदे गए स्वर्ण और  रजत में 13 गुना वृद्धि हो जाती है।

घर के मुख्य द्वार के बाहर करें दीप दान

  • इस दिन अपने सामर्थ्य अनुसार चांदी या अन्य धातु की खरीदारी कर सकते हैं।
  • धन संपत्ति की प्राप्ति हेतु कुबेर देवता के लिए घर के पूजा स्थान पर दीपक जलाएं और मृत्यु के देवता यमराज के लिए घर के मुख्य द्वार के बाहर दीप दान करें।
  • अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस के दिन घर के प्रमुख गेट पर बाहर की ओर 4 बातियों का दीपक जलाया जाता है।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close