जीवनशैली

न करें दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल, नहीं तो आप पर पड़ेगा भारी

ऐसा माना जाता है कि दूसरों के द्वारा इस्तेमाल की गई चीजें हमारे लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। कुछ लोग इसे एक अंधविश्वास के तौर पर मानते हैं। दरअसल दूसरों की चीजें उपयोग ना करने को लेकर बहुत सारे नियम और नुकसान बताए गये हैं, जो अक्सर बुरा भाग्य और आर्थिक नुकसान से जुदा हुआ है। ये बात सही है कि दूसरों के पेन, रुमाल आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए लेकिन इसके पीछे अंधविश्वास एक कारण नहीं है।

‘मुगल हमारे नायक कैसे हो सकते हैं’ – सीएम योगी

इस मान्यता के पीछे ऊर्जा, ओरा और स्वास्थ्य का विज्ञान है। वास्तु में मान्यता है कि जब हम किसी और की इस्तेमाल की गई चीज का प्रयोग करते हैं तो उस इंसान की सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा भी उस इस्तेमाल की हुई चीज़ के द्वारा हम तक प्रवेश कर जाती है, जो हमारे ओरा को ख़राब कर सकती है।

रुमाल और बिस्तर जैसी वस्तुएं हाइजिन के कारण मना की गई हैं, ये सीधे बीमारियों को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करती हैं। नकारात्मक ऊर्जा की वजह से हमारे व्यक्तित्व पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। इसी लिए बड़े-बुजुर्गो द्वारा दूसरों की चीजों को इतेमाल करने के लिए मना किया जाता है।

खासकर वास्तुशास्त्र में दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

पेन

कई बार हम किसी काम के लिए दूसरों का पेन उधान ले लेते हैं, लेकिन काम पूरा होने के बाद उसे वापस करना भूल जाते हैं।

बिस्तर

वास्तुशास्त्र में किसी दूसरे व्यक्ति के बिस्तर या पंलग पर सोना भी अच्छा नहीं माना जाता है।

रुमाल

दूसरों का रुमाल इस्तेमाल करना भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से उन दोनों के बीच संबंध बिगड़ने का भय रहता है।

वस्त्र

दूसरों के कपड़े इस्तेमाल करना भी आपके लिए कई प्रकार की समस्याओं का और दुखों का कारण बन सकता है। दूसरों के कपड़े मांगने या पहनने से बचें।

घड़ी

हाथों में पहनी जाने वाली घड़ी भी व्यक्ति पर अच्छी और बुरी एनर्जी का असर डालती है।

#vastu #vastutips #watch #vastushashtra

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close