जीवनशैलीबोलती खबरें

सुख समृद्धि पाना चाहते हैं, तो घर पर भूल से भी न लगाएं इस प्रकार के चित्र

घर या ऑफिस में सही तरीके से वास्तु न रहने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। वास्तुशास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व होता है और साथ ही घर पर रखी चीजों का भी उतना ज्यादा महत्व होता है। वास्तु में ऐसा माना जाता है कि घर में रखी गई वस्तुओं और तस्वीरों का हमारे जीवन पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है।

देखें भारत की जीत पर ये बड़ी कवरेज रिपोर्ट – 

घर में डूबती हुई नाव का चित्र नहीं लगाना चाहिए। वास्तुशात्र में इसे अशुभ माना जाता है। इस प्रकार के चित्र लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है जिसके कारण घर में कई तरह की समस्याएँ आ जाती है।

विनाश से जुड़ी हुए चित्रों को घर में लगाने से बचना चाहिए इसलिए महाभारत के युद्ध के चित्र को भी घर में नहीं लगाना चाहिए। युद्ध से जुडी हुई तस्वीरें को देखने से स्वभाव में उग्रता का भाव आने लगता है। जिस की वजह से परिवार में समस्याएँ आने लगती हैं है।

जंगली जानवर जैसे सिंह, सियार, बिल्ली जैसे मांसभक्षी पशुओं के चित्र भी घर में नहीं लगाने चाहिए।

बहते हुए पानी की तस्वीरों को आपने ड्राइंग रूम में कभी भी नहीं लगानी चाहिए। वास्तुशास्त्र में इसे आर्थिक नुकसान के रूप में माना जाता है।

अगर आपको अपने सत्ता और सम्मान की जरा सा भी परवाह है तो आप अपने घर में कभी भी टूटी कुर्सी नहीं रखनी चाहिए। तो उसकी मरम्मत करा लें या फिर उसे घर से हटा देना चाहिये। वास्तुशास्त्र में कुर्सी मान-सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

 

रिपोर्ट – श्वेता वर्मा 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close