जीवनशैलीबोलती खबरें

घर में न करें इन चीजों का प्रयोग, सुख शांति हो जाएगी दूर

हर कोई अपने घर को सजाने के लिए तरह तरह की चीजों को लेकर आता है पर कभी-कभी हम उन चीजों को भी ले आते हैं जो दिखने में तो बहुत सुन्दर दिखती पर वास्तुशास्त्र के अनुसार हमे अपने घरों में नहीं लगानी चाहिये, घर में रखी हर चीज़ से घर के ग्रह प्रभावित होते हैं और हमें उसके अनुसार सुख दुःख का सामना करना पड़ता है।

हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जो अपने घर पर नहीं लानी चाहिए। हर व्यक्ति यही चाहेगा कि उसके घर में सुख-शांति बनी रहे। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। लेकिन कभी-कभी अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे घर की सुख और शांति दोनों ही चली जाती है।

देखें ये मज़ेदार वीडियो अभी – 

 

दूध को नहीं रखें खुला

वास्तुशास्त्र के अनुसार रसोई में कभी भी दूध को खुला नहीं रखना चाहिये। इससे आर्थिक समस्या आती है। दूध को हमेशा ढ़क कर रखना चाहिए।

कंटीले पौधे न लगाएं घर के अंदर

बोनसाई और कंटीले पौधे घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इससे घर के वास्तु का संतुलन बिगड़ जाता है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।

रामायण और महाभारत की घटनाओं की तस्वीरें  

घर में रामायण और महाभारत की घटनाओं को दर्शाने वाली तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिये। घर के उत्तर पूर्वी दिशा में भारी मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए।

बिस्तर के नीचे जूते-चप्पल

बिस्तर के नीचे जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। यह नकारात्मक उर्जा फैलाता है और रोग एवं मानसिक समस्याओं को बढ़ाता है।

लोहे की आलमारी

लोहे की अलमारी कभी भी बिस्तर के पीछे नहीं रखनी चाहिए। साथ ही लोही की चीजें बिस्तर पर नहीं रखना चाहिये। घर के बीच में पानी की टंकी, हैंडपंप, घड़ा या दूसरे जल के स्रोत नहीं रखने चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान होने की सम्भावना नहीं रहती है।

डूबते हुए जहाज की तस्वीर

धन संपत्ति एवं पारिवारिक सुख-शांति के लिए डूबते हुए जहाज की तस्वीर घर में नहीं रखना चाहिये।

देवी देवताओं की टूटी मूर्तियों

दान और पूजा के लिए घर में लायी गई वस्तुओं को ज्यादा दिनों तक घर में नहीं रखना चाहिए। देवी देवताओं की टूटी मूर्तियों को भी घर में नहीं रखना चाहिए।

रिपोर्ट – श्वेता वर्मा 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close