स्वास्थ्यजीवनशैली

अगर आपको है अपनी सेहत से प्यार, तो खाने के तुरंत बाद न करें ये काम  

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल की वजह से हमारे खाने, नहाने, सोने आदि का कोई समय निश्चित नहीं होता है। इन सब कारणों की वजह से सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ने लगता है और इंसान के शरीर को बीमारियाँ घेरने लगती हैं। वहीं, अगर आप अच्छी सेहत चाहतें है तो आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और खाने के तुरंत बाद इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

देखें ये विशेष रिपोर्ट – 

तुरंत सो जाना

अक्सर ये देखा गया है कि खाना खाने के बाद कुछ लोगो को नींद आने लगती है और वह सो जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि खाना खाने के बाद तुरंत सोने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसा करने से मोटापा बढ़ जाता है और साथ ही पाचन संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं।

तुरंत फल खाना

ऐसा कहा जाता है कि खाना खाने के बाद फल का सेवन जरूर करना चाहिए पर क्या आपको पता है कि खाना खाने के तुरंत बाद फल नहीं खाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार खाने के तुरंत बाद फल का सेवन करने से पेट से सम्बंधित समस्या होने लगती हैं। इसलिए भोजन के तुरंत बाद फल का सेवन नहीं करना चाहिए।

समय में नहाना और खाना

आप यह अच्छी तरह से जानते हैं कि स्वस्थ्य शरीर के लिए ये बहुत जरूरी है कि सही समय में नहाना और खाना हो। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो खाना खाने के बाद ही नहाते हैं लेकिन इससे उनकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। क्योंकि खाना खाने के बाद नहाने से पेट के चारों ओर खून का प्रवाह तेजी से बढ़ने लगता है जिसके कारण पाचन क्रिया धीमी होने लगती है जिससे कई तरह की प्रोब्लेम्स होने लगती हैं।

चाय की लत

कुछ लोगों को चाय की लत पड़ जाती है। इसी कारण वह खाना खाने के बाद तुरंत चाय पी लेते है, लेकिन इससे आपको पाचन संबंधी कई तरह की समस्या हो सकती हैं यहाँ तक आपको असिडिटी की भी प्रॉब्लम हो सकती है।

स्मोकिंग

अक्सर आस-पास कई ऐसे लोगों को देखा जाता है जो खाना खाने के बाद तुरंत स्मोकिंग करते हैं। स्मोकिंग से आपकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है।

भोजन के तुरंत बाद टहलना

हम सब जानतें हैं कि खाना खाने के बाद थोड़ा टहलने से हमारा खाना अच्छी तरह से पच जाता है। भोजन करने के तुरंत बाद टहलना नहीं चाहिए। कुछ देर बाद टहलना चाहिए, क्योंकि इससे हमारे पूरे शरीर को पोषण नहीं मिल पाता है जिसकी वजह से हमारी पाचन क्रिया भी अच्छे से काम करती है।

रिपोर्ट – श्वेता वर्मा

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close