स्वास्थ्यMain Slide

अगर आपको भूख बहुत ज्यादा लगती है, तो हो जाएं सावधान, करें ये उपाए

भूख लगना एक प्राकृतिक क्रिया है। जब आपको भूख लगती है तो आपका पेट खाली महसूस होता है। अगर आप भूख लगने पर खाना नहीं खातें हैं तो आपको सिरदर्द, पेट में जलन या फिर ध्यान केंद्रित न कर पाने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अक्सर जब एक बार खाना खा लिया जाता है फिर कुछ घंटो बाद ही भूख लगती है। अगर आपको खाना खाने के बाद भी बार बार भूख लग रही है तो ये किसी खतरे की घंटी होती है।

देखें उत्तराखंड से ये बड़ी खबर – 

आइए जानते हैं कि आपको किन कारणों की वजह से ज्यादा भूख लगती है – 

भोजन में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा

  • भूख पर नियंत्रण रखने के लिए भोजन में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा लेनी चाहिए।
  • प्रोटीन से भूख पर नियंत्रण होता है साथ ही साथ शरीर को कैलोरी की संतुलित मात्रा प्राप्त हो जाती है।
  • प्रोटीन हार्मोन के लेवल को स्टेबल रखता है।
  • अगर आप अपने भोजन में प्रोटीन की सही मात्रा नहीं लेंगें तो आपको बार बार भूख लगेगी।
  • हाई प्रोटीन लेने वाले लोगों को दिन भर में भूख कम लगती है।
  • अपने भोजन में प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करें।

पर्याप्त नींद लेना

  • भूख पर नियंत्रण रखने के लिए पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है।
  • पर्याप्त नींद लेने से बॉडी और दिमाग सही ढंग से काम करते हैं।
  • पर्याप्त नींद लेने से भूख पर नियंत्रण रहता है क्योंकि यह भूख बढ़ाने वाले हार्मोन घ्रेलिन पर कंट्रोल रखता है।
  • जब आप कम नींद लेते हैं तो घ्रेलिन का लेवल बढ़ जाता है जिसकी वजह से जब आप नींद नहीं ले पातें हैं, तब आपको भूख भी ज्यादा लगती है।
  • लेप्टिन एक ऐसा हार्मोन है, जो पेट भरे होने की भावना को बढ़ा देता है।
  • अपनी भूख के स्तर पर कण्ट्रोल रखने के लिए रात में कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना

  • पर्याप्त पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।
  • पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है इससे हमारे दिमाग और हार्ट को आराम मिलता है।
  • पानी पीने से आपकी स्किन और पाचन तंत्र भी हेल्थी रहता है।
  • भोजन से पहले पानी पीने से भूख कम लगती है।
  • अगर आप बार बार भूख लगने की वजह से परेशान हो रहें है तो पानी पी लें।
  • आप फल, सब्जियों और पानी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकतें हैं।

फाइबर वाली चीजों का इस्तेमाल

  • कई ऐसी हाई फाइबर वाली चीजें हैं जिनको खाने से आपको बार बार भूख नहीं लगेगी।
  • हाई फाइबर वाली चीजों के सेवन से आपका पेट धीमी गति से खाली होता है और लो फाइबर वाली चीजों के सेवन से पाचन क्रिया तेजी से होती है।
  • कई तरह के फाइबर होते हैं। इनमें से कुछ आपके पेट को भरा-भरा महसूस कराने में काफी हेल्प करते हैं।
  • कई अलग-अलग खाद्य पदार्थ, जैसे कि दलिया, सन बीज, मीठे आलू, संतरे, और ब्रसेल्स स्प्राउट्स, आदि में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।

ज्यादा तनाव में रहना

  • अधिक तनाव में रहने की वजह से शरीर में कोर्टिसोल नाम के हार्मोन की मात्रा बढ़ने लगती है।
  • यह एक ऐसा हार्मोन है, जो भूख और भोजन की क्रेविंग को तेज कर देता है।
  • जिसकी वजह से आपको ज्यादा भूख लगती है।
  • ज्यादा तनाव में रहने वालों को भूख ज्यादा लगती है।
  • तनाव को कम करने के लिए आपको व्यायाम या फिर योगा करना चाहिए।

रिपोर्ट – श्वेता वर्मा 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close