जीवनशैलीMain Slideबोलती खबरें

नवरात्रि में रहें सावधान : फलाहार लगने वाली ये चीजें हैं असल में मांसाहारी

नवरात्रि के इस पवित्र त्यौहार पर कई लोग फलाहार का सेवन करतें है तो वहीँ कई लोग पूरे नौ दिन उपवास रखतें हैं। उपवास करने से न केवल मन शुद्ध होता है बल्कि इससे शरीर की भी शुद्धि होती है। पर क्या आप सच में कुछ चीजों को फलाहार समझ के इस्तेमाल करते हैं?  दरअसल कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम फलाहार समझ कर खाते हैं ये चीजें शाकाहारी भी नहीं हैं। आइए आपको बतातें हैं इन चीजों के बारे में जो आपको उपवास के दौरान नहीं खाना चाहिए।

देखिए माँ कालरात्रि की अद्भुत कहानी – 

बाज़ार में मिलने वाला दही नहीं है वेज

अगर आप बाजार से दही खरीद रहे हैं तो उसके पैक पर एक बार उस पर लिखे इंग्रीडिएंट्स जरूर पढ़ लें। अगर इसमें जिलेटिन है तो आपका ये दही वेज नहीं है।

ओमेगा 3 फैटी एसिड है तो आपका तेल शाकाहारी नहीं

खाना बनाने के लिए आप जिस तेल का इस्तेंमाल कर रही हैं उसे एक बार गौर से देख लें। अगर इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड है तो आपका तेल शाकाहारी नहीं है। कुछ तेल जिनमें विटामिन डी के होने का दावा किया जाता है उसमें लेनोलिन पाया जाता है जो कि भेड़ से बनता है। तो अगली बार ऑयल खरीदने से पहले एक बार जरूर पढ लें।

व्हाइट शुगर

व्हाइट शुगर को तैयार करते समय उसे साफ करने की जो प्रक्रिया अपनाई जाती है उसमें नेचुरल कार्बन का इस्तेमाल होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये नेचुरल कार्बन जानवरों की हड्डियों से बनाया जाता है।

साबूदाना भी नहीं होता शाकाहारी

उपवास के दौरान सबसे ज्यादा खाया जाने वाला साबूदाना भी शाकाहारी नहीं होता। इसे बनाने के लिए सागो नामक पौधे को बड़े बड़े टैंकों में कई दिनों तक सड़ाया जाता है जिसमें कई कीट पतंगें अपना दम तोड़ देते हैं।

#Navratri #navratri2020 #durgapooja #navratra

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close