मनोरंजनMain Slide

War Box Office Collection : तीसरे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, कलेक्शन ने तोड़ा रिकॉर्ड

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म War 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

देखें ये विशेष रिपोर्ट – 

टाइगर और ऋतिक के अलावा वाणी कपूर ने इस फिल्म में लीड हीरोइन की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्माण लगभग 200 करोड़ के भारी भरकम बजट में हुआ है। इस फिल्म को भारत में लगभग 4000 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज किया गया था।

War

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म War बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 53.35 करोड़ और दूसरे दिन 21 करोड़ का कलेक्शन किया था। और मार्स बॉक्स ऑफिस के ट्वीट के मुताबिक इस फिल्म ने तीसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म War ने 3 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 94.35 करोड़ और वर्ल्ड वाइड 136 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close