स्वास्थ्यMain Slideजीवनशैली

इस तरह करें ब्लड-प्रेशर जैसी घातक बीमारी से बचाव

स्वास्थ्य को लेकर हर कोई काफी परेशान रहता है, क्योंकि बदलते लाइफ स्टाइल के साथ खान पान में भी काफी बदलाव हो गया है। जिसके कारण कई बीमारियाँ बढ़ती जा रही हैं। जिनमे से हाई ब्लड प्रेशर सबसे भयंकर बीमारियों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के हिसाब से विश्वभर में हर साल हाई ब्‍लड प्रेशर के कारण 70 लाख मौतें होती हैं।

विश्व का करीब हर तीसरा व्यक्ति इससे परेशान है। ऐसा अनुमान लगया जा रहा है कि 2025 तक दुनियाभर में 1.5 बिलियन से अधिक लोगों को हाई ब्लड-प्रेशर की दिक्कत हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर का वैसे तो कोई सीधा इलाज नहीं है पर इससे बचाव किया जा सकता है। अगर आप अपने खानपान को संतुलित रखते हैं तो ब्लड प्रेशर की समस्या से बच सकते हैं।

उत्तराखंड सीमा प्रवेश पर किया जा रहा Covid एंटीजन टेस्ट

इन उपायों द्वारा आप ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाव कर सकतें हैं

 

  • गेहूं और चने के आटे की रोटी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। आटे से चोकर न निकालें। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी मदद करता है।
  • ब्राउन चावल का ही सेवन करें, क्योंकि इसमें नमक, कोलेस्टरोल और चर्बी की मात्रा बहुत कम होती है। यह हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को बहुत लाभ पहुंचाता है।
  • लहसुन के सेवन से भी ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है। ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहने वालों को नियमित रूप से खाली पेट एक लहसुन की कली निगल लेनी चाहिए।
  • आंवला बहुत सारे रोगों में काफी असरदार है पर आंवला ब्लड प्रेशर के लिए भी बहुत बहुत लाभदायक होता है। आंवला में विटामिन सी पाया जाता है। ये ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी नियंत्रित रखता है।
  • मूली का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसे पकाकर या कच्चा खाने से बॉडी को मिनरल्स व पोटैशियम की मात्रा प्राप्त हो जाती है।
  • तिल का तेल और चावल की भूसी को एक साथ खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। यह हाइपरटेंशन की समस्या वाले लोगो के लिए भी लाभदायक होता है।
  • इलायची का रोज़ाना सेवन करने से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है। इलायची के सेवन से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन भी संतुलित रहता है।
  • रोजाना प्याज का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसमें क्योरसेटिन पाया जाता है। यह एक ऐसा ऑक्सीडेंट फ्लेवेनॉल है, जो हार्ट की बीमारियों से भी रक्षा करता है।
  • दालचीनी का सेवन ब्लड प्रेशर के लिए काफी फायदेमंद रहता है। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट की ज्यादा मात्रा पाई जाती है यह ब्लड सर्कुलेशन को सुचारू रूप से चलाता है।
  • नमक से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इसलिए यह बात सबसे महत्वपूर्ण है कि जिनका  ब्लडप्रेशर ज्यादा हो उन्हें नमक कम खाना चाहिए।
  • एक बड़ा चम्मच आंवले का रस और उसके साथ शहद उसी मात्रा में मिलाकर सुबह-शाम खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से आराम मिलता है।
  • हाई हुए ब्लड प्रेशर को तेजी से नियंत्रित करने के लिये आधा गिलास पानी में आधा नींबू का रस 2-2 घंटे के अन्तराल से पीते रहना चाहिए। ये बहुत जल्दी असर करता है।
  • तुलसी के कुछ पत्ते और दो नीम की पत्तियों को पीसकर 20 ग्राम पानी में मिलाकर खाली पेट सुबह पीने से 15 दिन में असर दिखने लगेगा।
  • हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए पपीता भी बहुत फायदेमंद होता है, इसे रोजाना खाली पेट चबा-चबाकर खाना चाहिए।
  • सौंफ़, जीरा, शक्कर तीनों को बराबर मात्रा में लेकर पाउडर बना लें। एक गिलास पानी में एक चम्मच मिश्रण को मिलाकर सुबह-शाम पीना चाहिये ।
  • तीन ग्राम मेथीदाना को महीन पीस कर सुबह-शाम पानी के साथ लेने से पंद्रह दिनों में जरूर फायदा होगा।
  • हरी घास पर रोजाना 10-15 मिनट नंगे पैर वॉक करने से ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close