मनोरंजनMain Slide

बॉक्स ऑफिस पर जल्द रिलीज होने वाली हैं ये शानदार बायोपिक फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

मुंबई। बीते दिनों बॉलीवुड में कई बायोपिक्स फ़िल्में रिलीज हुई। कई बायोपिक्स ने बॉक्स ऑफिस पर अपना धमाल मचाया। मौजूदा समय में कई बयोपिक्स पर काम किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों संजू, नीरजा, दंगल, एम एस धोनी, मेरी कॉम जैसी जबरदस्त फ़िल्में देखीं गयी जो दर्शकों ने काफी पसंद भी की। कई फिल्म मेकर्स के लिए बयोपिक्स एक जबरदस्त विकल्प बन गया। कुछ बयोपिक्स की शूटिंग इस समय चल रही है, तो कुछ की स्क्रिप्टिंग चल रही है।

आइए आपको बताते हैं कुछ आने वाली बायोपिक्स फिल्मों के बारें में जिनकी तेजी से तैयारियां चल रहीं हैं

 

  • भारत ने 1983  में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत कर एक नया इतिहास लिख दिया था। क्रिकेट वर्ल्ड कप की इस जीत पर आधारित इस फिल्म में कपिल देव के जीवन से भी रूबरू कराया जाएगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाएंगे साथ ही दीपिका पादुकोण कपिल की पत्नी के रूप में नज़र आएँगी। इस फिल्म को आप 10 अप्रैल, 2020 को सिनेमाघरों में देख सकेंगें।
  • एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित इस मूवी में एसिड अटैक से पीड़ित लक्ष्मी की कहानी को परदे पर दिखाया जाएगा। फिल्म में लक्ष्मी का किरदार दीपिका पादुकोण निभाएंगी। मिर्ज़ापुर फेम विक्रांत मेसी इस फिल्म में लक्ष्मी के पति की भूमिका में नज़र आयेंगें। इस फिल्म को भी आप 10 जनवरी, 2020 को देख सकेंगें।
  • 1999  में कारगिल की लड़ाई के समय देश की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना ने बेहद बहादुरी के साथ जवानों को वहां से निकालकर उनकी जान बचायी थी। वह सच में बहुत प्रशंसनीय है पर ऐसे कई लोग हैं जो गुंजन सक्सेना को नहीं जानते, इसीलिए फिल्म मेकर्स ने गुंजन सक्सेना के साहस को फिल्म में दिखाने का निर्णय लिया। जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना के किरदार के रूप में नज़र आएँगी। इस फिल्म को आप 13 मार्च, 2020 को सिनेमाघरों में देख सकेंगे।
  • फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ भारत के पहले फील्ड मार्शल थे। प्यार से लोग उन्हें सैम बहादुर भी बुलाया करते थे. विकी कौशल सैम मानेक शॉ के किरदार के रूप में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म को आप 2021 में देख सकेंगें।
  • ओशो का दाहिना हाथ मानी जानेवाली मां आनंद शीला की लोकप्रियता पिछले कुछ दिनों पहले ही तब बढ़ी है, जब नेटफिल्क्स ने डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ वाइल्ड वाइल्ड कंट्री रिलीज़ हुई। मां आनंद शीला का किरदार प्रियंका चोपड़ा निभातें नज़र आयेंगी।
  • पीवी सिंधू ने 24 वर्ष की उम्र में वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। पूरे देश में पीवी सिंधू काफी मशहूर हैं। इस फिल्म में पीवी सिंधू का किरदार दीपिका पादुकोण निभाएंगी।
  • सायना नेहवाल जो वर्ल्ड क्लास बैडमिंटन प्लेयर हैं उन पर फिल्म बनायी जा रही है। परिणिती चोपड़ा सायना नेहवाल के रूप में नज़र आएँगी।
  • इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिथाली राज इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। वह एक दिवसीय क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। लगातार सात एक दिवसीय क्रिकेट में हाफ सेंचुरी बनाने का गौरव भी मिथाली राज को प्राप्त है। तापसी पन्नू मिथाली राज के किरदार को निभाएंगी।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close