खेलMain Slide

अब ये खेल खेलते दिखे धोनी, दिसंबर में खेल सकतें हैं टीम इंडिया के साथ

एक तरफ एमएस धोनी भारतीय टीम के दौरे से नाम वापस लेते जा रहे हैं वहीँ दूसरी ओर उनके संन्यास पर कुछ बोल ही नहीं रहे हैं।भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलों पर सस्पेंस बना हुआ है। कोई और इस बारें में कुछ नहीं बोल रहा है। धोनी विश्व कप 2019 के बाद से ब्रेक पर हैं। फ़िलहाल धोनी हाल ही में बिलियर्ड्स खेलते नज़र आ रहें हैं।

देखें ये खबर – 

 

इंडोर स्टेडियम में बिलियर्ड्स खेलते आये नजर

धोनी रांची में झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के इंडोर स्टेडियम में बिलियर्ड्स खेलते नजर आएं। बिलियर्ड्स खेलते हुए धोनी बहुत ही रिलेक्स मूड में दिखाई दे रहे थे। जब से धोनी ने ब्रेक लिया है तब से वे लगातार फैंस की नज़रों में बने हुए हैं। पिछले दिनों धोनी ने गली क्रिकेट का एक वीडियो शेयर किया था। इससे पहले धोनी ने एक नई जीप खरीदी थी जो ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक ब्रांड की है। 38 वर्षीय धोनी को स्थानीय फैंस ने उन्हें अपनी इस नई जीप में घूमते देखा था।

सेना के ट्रेनिंग में लिया था भाग 

कुछ ही समय पहले धोनी ने नवंबर तक खुद को सेलेक्ट करने के लिए उपयुक्त नहीं बताया है। धोनी ने पहले खुद को वेस्टइंडीज दौरे से अलग किया था और अपने ब्रेक में 15 दिन के लिए सेना के ट्रेनिंग में भाग लिया था। इसके बाद धोनी ने  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं लिया। और अब धोनी विजय हजारे ट्रॉफी और बांग्लादेश के भारत दौरे की टी20 सीरीज में भी दिखाई नहीं देंगे।

दिसंबर में ही खेलते नजर

फ़िलहाल धोनी अब भारतीय टीम के लिए दिसंबर में ही खेलते नजर आएंगे।  दिसंबर में वेस्टइंडीज का भारत दौरा होगा जहां उसे तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। यह दौरा 6 दिसंबर को शुरू होगा। धोनी ने लास्ट बार टीम इंडिया के लिए 10 जुलाई को क्रिकेट खेला था। वर्ल्ड कप के इस सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने हरा दिया था।

टेस्ट क्रिकेट से ले लिया संन्यास

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जिसके बाद 2016 में उन्होंने भारतीय टीम की वनडे और टी20 कप्तानी भी छोड़ दी थी। धोनी कुछ समय पहले से अपना फॉर्म खोते दिखाई दे रहे हैं। उन पर धीमें खेलने का आरोप लगता रहा , लेकिन हर बार जब भी धोनी धीमें खेलते दिखे। उनके बचाव में टीम और कोच हमेशा साथ ही दिखाई पड़े।

रिपोर्ट – श्वेता वर्मा

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close