मनोरंजनMain Slide

फिर गर्माया कांकाणी हिरण मामला, सलमान खान जाएंगे जोधपुर

Salman Khan will go to Jodhpur Kankani deer case will be heard tomorrow

सलमान खान शुक्रवार को कांकाणी हिरण शिकार मामले में मिली 5 साल की सजा के खिलाफ अपील पर होने वाली सुनवाई के लिए जोधपुर जाएंगे। सलमान खान को जोधपुर में 2018 में कांकणी हिरण शिकार मामले में सीजेएम कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी। उस समय 2 दिन तक बेल न मिल पाने की वजह से उन्हें जेल में रहना पड़ा था।

ये खबर भी देखें – 

महेश बोड़ा कोर्ट में सलमान खान का रखेंगे पक्ष

वरिष्ठ अधिवक्ता महेश बोड़ा कोर्ट में सलमान खान का पक्ष रखेंगे। एक बार फिर से लगभग एक साल बाद महेश बोड़ा सलमान की पैरवी करेंगे। जैसा कि आप जानते हैं की पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि अगर सलमान खान पेश नहीं होंगे तो उनकी जमानत को बर्खास्त कर दिया जाएगा। इसी के चलते कल होने वाली सुनवाई के लिए सलमान खान जोधपुर जाएगें।

सलमान खान के साथ साथ ये सेलिब्रिटीज थे शामिल

सलमान खान के साथ साथ सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और जोधपुर के रहने वाले दुष्यंत सिंह पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने 1 और 2 अक्टूबर 1998 को जोधपुर में देर रात लूणी थाना इलाके के कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार किया था।

सलमान खान जब कर रहे थे हिरणों का शिकार

इस मामले में पेश किए गए सभी गवाहों ने कोर्ट को बताया था कि सलमान खान जब हिरणों का शिकार कर रहे थे तब उस समय सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और जोधपुर के रहने वाले दुष्यंत सिंह जिप्सी गाड़ी में सवार थे।

गोली की आवाज सुनकर सभी गाववाले हुए इकठ्ठा

उन्होंने बताया कि जिप्सी में उपस्थित सभी सेलिब्रिटीज ने सलमान को हिरन का शिकार करने के लिए उकसाया था, जिसके बाद से ही गोली की आवाज सुनकर सभी गाववाले फ़ौरन वहां इकठ्ठा हो गए थे। गांव वालों के आने के बाद सलमान खान और उनके सभी साथी वहां से गाड़ी लेकर भाग गए थे और दोनों हिरण वहीं पड़े हुए थे।

रिपोर्ट – श्वेता वर्मा

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close