उत्तराखंडMain Slideप्रदेशराष्ट्रीय

भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर निकले सीएम त्रिवेंद्र, छात्र-छात्राओं से की मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाॅल में ‘‘भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण’’ पर जा रहे देवप्रयाग विधानसभा के हाईस्कूल के टाॅपर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की।

भारत

भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर निकले सीएम त्रिवेंद्र

मुख्यमंत्री ने भ्रमण पर जाने से पहले इन बच्चों को डेंगू से सुरक्षा हेतु डेंगू डोज भी पिलाई। देवप्रयाग विधानसभा के 55 मेधावी छात्र-छात्राएं 15 सितम्बर से 19 सितम्बर तक पांच दिन के शैक्षणिक भ्रमण पर रहेंगे। यह भ्रमण रविवार को श्रीनगर से शुरू हुआ। इस भ्रमण के दौरान ये मेधावी बच्चे आई.एम.ए, विज्ञान धाम, एफ.आर.आई, पतंजलि योगपीठ, मंशा देवी, आईआईटी रूड़की व दिल्ली में विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगे।

भारत

भ्रमण के दौरान ये बच्चे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति  एम. वेंकैया नायडू, उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, गृह मंत्री अमित शाह, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से भी मुलाकात करेंगे।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close