तकनीकीMain Slide

इन मोबाइल फोन से आता है सबसे ज़्यादा रेडिएशन, शरीर के लिए हैं खतरनाक

आजकल स्मार्टफोन आदत तो बन ही गया है, लेकिन क्या आपको पता है इससे निकलने वाले खतरनाक रेडिएशन से भी हम नहीं बच पा रहे। क्या आपने कभी इस पर ध्यान दिया है की इस गैजेट को हमेशा अपने इतने करीब रखने के भी कुछ खतरनाक परिणाम हो सकते हैं ?

स्मार्टफोन से निकलने वाले रेडिएशन के परिणाम खतरनाक होते हैं। पिछले कुछ सालों में ऐसी कई रिपोर्ट्स आई हैं, जिसने स्मार्टफोन्स से निकलने वाले रेडिएशन के बारे में बताया है। इससे इस्तेमाल करने वाले की हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है।

Statista ने फोन्स की नई लिस्ट जारी की है। इसमें बताया गया है की कौन-से स्मार्टफोन्स सबसे ज्यादा रेडिएशन निकालते हैं।

रेडिएशन वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट 

  • Xiaomi Mi A1 इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। यह फोन सितम्बर 2017 में लॉन्च किया गया था।
  • Xiaomi Mi A1 की रेडिएशन वैल्यू 1.75 Watts प्रति किलोग्राम है।
  • इस लिस्ट में 16 में से 8 हैंडसेट्स चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के हैं।
  • इसी के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन्स जैसे की Apple iPhone 7 और iPhone 8 भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
  • Google के Pixel हैंडसेट्स भी इस मामले में पीछे नहीं रहे।
  • इस लिस्ट में दूसरा, Xiaomi Mi Max 3 है।
  • इस फोन से 1.58 Watts प्रति किलोग्राम रेडिएशन निकलता है।
  • OnePlus 6T… इसमें से 1.55 Watts प्रति किलोग्राम का रेडिएशन निकलता है।

रिपोर्ट – श्वेता वर्मा 

ये मज़ेदार खबर भी पढ़ें – 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close